Phalsa Or Falsa Sherbet Recipe: गर्मियों के मौसम में शरीर को ठंडक देने के लिए लोग तरह-तरह के ड्रिंक्स पदार्थ पीना पसंद करते हैं. ऐसे में फालसा शरबत एक बेहतरीन पारंपरिक ड्रिंक है, जो न सिर्फ स्वाद में लाजवाब होता है बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद माना जाता है. हल्का खट्टा-मीठा स्वाद और ठंडक देने वाले गुण इसे खास बनाते हैं. इसे घर पर बहुत आसानी से तैयार किया जा सकता है और यह लू से बचाने में भी मदद करता है.
फालसा शरबत के लिए सामग्री- (Ingredients For Making Phalsa Sherbet)
- फालसा (पके हुए)- 1 कप
- चीनी- 3 से 4 बड़े चम्मच (स्वाद अनुसार)
- काला नमक- 1/2 छोटा चम्मच
- भुना जीरा पाउडर- 1/2 छोटा चम्मच
- ठंडा पानी- 2 से 3 कप
- बर्फ के टुकड़े- जरूरत अनुसार
फालसा शरबत बनाने की विधि- (How To Make Phalsa Sherbet)
- सबसे पहले फालसा को अच्छी तरह धो लें ताकि उस पर लगी धूल या गंदगी साफ हो जाए. अब एक बाउल में फालसा डालकर उसे हल्के हाथों से मैश करें ताकि उसका रस निकल जाए. आप चाहें तो इसे मिक्सर में हल्का ब्लेंड भी कर सकते हैं.
- इसके बाद इस मिश्रण को छलनी की मदद से छान लें ताकि बीज अलग हो जाएं और आपको स्मूद जूस मिल जाए. अब इसमें चीनी डालें और अच्छे से घोलें ताकि चीनी पूरी तरह घुल जाए.
- अब इसमें काला नमक और भुना जीरा पाउडर डालकर अच्छी तरह मिला ले. फिर इसमें ठंडा पानी मिलाएं और स्वाद चेक करें. अगर जरूरत हो तो चीनी या नमक अपने स्वाद के अनुसार बढ़ा सकते हैं.
- तैयार शरबत को गिलास में डालें, उसमें बर्फ के टुकड़े डालें और ठंडा-ठंडा सर्व करें. चाहें तो ऊपर से कुछ फालसा के दाने डालकर सजावट भी कर सकते हैं.
फालसा शरीर को ठंडा रखने में मदद करता है और डिहाइड्रेशन (Dehydration) से बचाता है. इसमें विटामिन (Vitamins) और एंटीऑक्सीडेंट्स (Antioxidants) पाए जाते हैं जो गर्मियों में शरीर को ऊर्जा देते हैं. अगर आप इस गर्मी कुछ अलग और हेल्दी (Healthy) पीना चाहते हैं, तो फालसा शरबत जरूर ट्राई करें.
Watch Video: Jalebi History: जानिए कहां और कब बनी थी पहली जलेबी, जानिए इसका इतिहास
(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)














