Kaccha Papita Ke Nuksan: पपीते में फाइबर, मिनरल्स, एंटीऑक्सीडेंट और कई तमाम तत्व पाए जाते हैं. जो शरीर को कई तरह के लाभ पहुंचाने में मददगार हैं. पका हुआ पपीता तो कई स्वास्थ्य लाभों से भरपूर होता है, लेकिन क्या आप जानते हैं, अगर आप कच्चा पपीता खाते हैं तो इसके कितने बड़े नुकसान हो सकते हैं. अगर आप आप अभी तक कच्चा पपीता खाने के नुकसानों के बारे में नहीं जानते हैं, तो आइए जानते हैं कच्चा पपीते खाने के क्या नुकसान हैं और किन लोगों को नहीं करना चाहिए इसका सेवन.
Kacha Papita Khane Se Kya Hota Hai | Papita Kisey Nahi Khana Chahiye | Papita Ke Nuksan
क्या पपीते के कोई साइड इफेक्ट होते हैं?
पाचन: कच्चे पपीते में पाया जाने वाला पपेन नामक एंजाइम पेट से जुड़ी संबंधी समस्याएं जैसे मतली, उल्टी, पेट दर्द और दस्त का कारण बन सकता है.
इसे भी पढ़ें: किडनी में स्टोन है? इन 4 चीजों से बना लें दूरी, नहीं तो पड़ सकता है महंगा
एलर्जी: कच्चे पपीते में मौजूद पपेन कई लोगों में एलर्जी का कारण बन सकता है, जिसके कारण सिरदर्द, खुजली, सूजन जैसी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है.
गर्भवती महिलाओं: गर्भवती महिलाओं के लिए कच्चे पपीता खाना नुकसानदायक हो सकता है. इसमें मौजूद पपेन नामक एंजाइम गर्भपात का खतरा बढ़ा सकता है.
Watch Video: Health Benefits of Eating Soaked Raisins: भीगी किशमिश खाने के फायदे | Bheegi Kismish Khane Ke Fayde
(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)