No Gas Recipe: 120 सेकंड में बनाएं बिना LPG चूल्हे के ये 3 आसान रेसिपी...

No Gas Recipe: यहां जानें ऐसे कौन सी स्वादिष्ट और पौष्टिक व्यंजन हैं जिन्हें आप सिर्फ़ कुछ मिनटों में बिना चूल्हा जलाए तैयार कर सकते हैं. 

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
बिना गैस जलाए कौन सा फूड बना सकते हैं?

No Gas Recipe: स्टूडेंट हो या फिर वर्किंग अकेले रहने वाले लोग अक्सर लेट होने के कारण बिना नाश्ता किए ही ऑफिस निकल जाते हैं, लेकिन अब आपको भूखे पेट बाहर नहीं जाना पड़ेगा क्योंकि हम आपके साथ कुछ ऐसी रेसिपी शेयर करने वाले हैं, जिन्हें बनाने के लिए न ही चूल्हे की जरूरत पड़ेगी और न ही ज्यादा मेहनत की. यहां जानें ऐसे कौन सी स्वादिष्ट और पौष्टिक व्यंजन हैं जिन्हें आप सिर्फ़ कुछ मिनटों में बिना चूल्हा जलाए तैयार कर सकते हैं.

मूंगफली-चना सलाद: यह सलाद प्रोटीन, फाइबर और एनर्जी का भेतरीं सोर्स है. इसे बनाने के लिए आपको मूंगफली, भुने चने, खीरा, प्याज़, टमाटर, नमक, नींबू, काली मिर्च लेना है और सब्जी चीजों को अच्छे से मिक्स कर लेना है. आप चाहें, तो इसे पैक करके रास्ते में भी साथ रख कर ले जा सकते हैं. यह एक टेस्टी और हेल्दी नाश्ता है.

फ्रूट प्लेटर: आप अपनी पसंदीदा फल जैसे तरबूज, पपीता, सेब, कीवी, केला और संतरे को काटकर उसमें हल्का मसाला लगाकर भी खा सकते हैं. यह एक हल्का और हाइड्रेटिंग विकल्प बन सकता है. नियमित रूप से इसका सेवन करने से पेट से लेकर स्किन को ठीक रखा जा सकता है.

इंस्टेंट प्रोटीन शेक: जिम जाने वाले या जल्दी में रहने वालों के लिए इंस्टेंट प्रोटीन शेक एक परफेक्ट ऑप्शन हो सकता है, जो न सिर्फ पीने में स्वादिष्ट होगा, बल्कि शरीर के लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है. इसे बनाने के लिए आपको दूध/पानी, प्रोटीन पाउडर, पीनट बटर या केला एक ब्लेंडर में डालकर अच्छे से ग्राइन्ड कर लेना है. 

Advertisement

इसे भी पढ़ें: क्या सच में अजगर के खून से घटेगा मोटापा? नई रिसर्च ने बढ़ाई उम्मीद, जानें कैसे करेगा काम

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

Advertisement
Featured Video Of The Day
सरकारी टीचर प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने घोंटा पति का गला, सामने आई दिल दहलाने वाली कहानी