Navratri 3rd Day Bhog: नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा को इस चीज का चढ़ाएं भोग, जानें रेसिपी, पूजन विधि और मंत्र

Navratri 3rd Day Bhog: नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा होती है. आप माता को दूध से बनी चीजों का भोग लगा सकते हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Navratri 3rd Day Bhog: मां चंद्रघंटा को किस चीज का लगता है भोग.

Navratri 3rd Day Bhog: नवरात्रि का पावन पर्व चल रहा है. मां आदिशक्ति को प्रसन्न करने के लिए उनके भक्त व्रत, पूजा और तरह-तरह के अनुष्ठान करते हैं. नवरात्रि के तीसरे दिन (Navratri 3rd Day) मां दुर्गा के चंद्रघंटा (Maa Chandraghanta) स्वरूप की पूजा का विधान है. मां चंद्रघंटा सिंह की सवारी करती हैं. दस भुजाओं वाली चंद्रघंटा स्वरूप में देवी एक तरफ कमल और कमंडल तो दूसरी ओर शत्रुओं के नाश के लिए त्रिशूल, गदा और खड्ग जैसे अस्त्र भी धारण करती हैं. आइए जानते हैं नवरात्रि के तीसरे दिन देवी के चंद्रघंटा को किस चीज का लगाते हैं भोग. 

मां चंद्रघंटा भोग रेसिपी- Maa Chandraghanta Bhog Recipe:

मां चंद्रघंटा को दूध से बनी चीजों का भोग लगाया जाता है आप माता को ये प्रसाद चढ़ा सकते हैं. 

1. दूध की खीर-

सामग्री-

  • दूध
  • चावल या सूजी
  • चीनी
  • इलायची पाउडर 
  • काजू-बादाम 

विधि-
खीर को बनाने के लिए दूध को गरम करें और चावल या सूजी डालकर पकाएं. चीनी और इलायची पाउडर डालकर मिलाएं. खीर को गरमागरम या ठंडा परोसें.

ये भी पढ़ें- नवरात्रि व्रत में साबूदाने से बनाएं ये मीठे और नमकीन व्यंजन, स्वाद के साथ सेहत भी रहेगी दुरुस्त 

Photo Credit: Canva

2. पेड़ा रेसिपी-

सामग्री-

  • दूध
  • चीनी
  • इलायची पाउडर 

विधि-

दूध को गाढ़ा कर खोया तैयार कर लें. एक कड़ाही में खोया को गर्म करें और उसमें घी मिला दें. दोनों को गोल्डन होने तक भुनें. ठंडा होने पर इलायची पाउडर मिलाएं और पेड़े का आकार दें. 

मां चंद्रघंटा पूजा विधि- (Maa Chandraghanta Puja Vidhi)

मां चंद्रघंटा की पूजा के लिए सबसे पहले सुबह जल्दी स्नान कर मां का ध्यान करना चाहिए. माता चंद्रघंटा अपने मस्तक पर मुकुट धारण करती हैं उसमें अर्धचंद्र और दिव्य घंटी लगी है. इसलिए इस स्वरूप में देवी मां चंद्रघंटा कहलाती हैं. देवी की पूजा के लिए लाल और पीले फूलों का उपयोग करना चाहिए. पूजा में अक्षत, चंदन और भोग के लिए पेड़े चढ़ाना चाहिए. माना जाता है कि मंत्रों का जप, घी से दीपक जलाने, आरती, शंख और घंटी बजाने से माता प्रसन्न होती हैं.

मां चंद्रघंटा मंत्र-(Maa Chandraghanta Mantra)

मां चंद्रघंटा की पूजा के समय इस मंत्र का जाप करना चाहिए

पिण्डज प्रवरारूढ़ा चण्डकोपास्त्रकैर्युता

प्रसादं तनुते मह्मम् चंद्रघण्टेति विश्रुता

या

ऊं देवी चंद्रघण्टायै नम:

धूम्रपान करने वालों को खांसी की दिक्कत क्यों होती है?

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

Advertisement
Featured Video Of The Day
Bihar Elections 2025: बिहार में Asaduddin Owaisi से Tejashwi Yadav से मांगी 6 सीट | Top News