मोरिंगा और हल्दी का पानी पीने से क्या होता है? इन लोगों को लिए वरदान से कम नहीं

Moringa Haldi Water: हल्दी और मोरिंगा दोनों ऐसी चीजें हैं जिनका सेवन सेहत के लिए कमाल माना जाता है. अगर आप रोजाना इन दोनों के पानी का सेवन करते हैं, तो शरीर को कई लाभ मिल सकते हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Moringa Haldi Water: हल्दी और मोरिंगा का पानी पीने के फायदे.

Benefits Of Drinking Turmeric And Moringa Water: शरीर को सेहतमंद रखने के लिए हम क्या कुछ नहीं करते हैं. लेकिन कई बार हमारे किचन में मौजूद मामूली सी चीजें सेहत का खजाना होती हैं, जिन्हें हम नजरअंदाज कर देते हैं. आज हम आपको ऐसी ही दो चीजों के बारे में बता रहे हैं वो है मोरिंगा और हल्दी. मोरिंगा (Moringa Benefits) और हल्दी को सेहत का खजाना कहा जाता है. अगर आप भी इंफेक्शन को दूर, इम्यूनिटी को बूस्ट और शरीर को गर्म रखना चाहते हैं, तो इन दोनों चीजों से बने पानी का सेवन कर सकते हैं. तो चलिए जानते हैं किन लोगों को और कैसे करना चाहिए इसका सेवन. 

मोरिंगा और हल्दी का पानी पीने के फायदे- (Moringa Haldi Ka Pani Pine Ke Fayde)

1. ब्लड शुगर-

हल्दी और मोरिंगा के सूप में अच्छी मात्रा में फाइबर और एंटी-ऑक्सीडेंट्स पाया जाता है, जो ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मददगार हैं. 

ये भी पढ़ें- गर्भावस्था में मां और शिशु के लिए बेहद फायदेमंद है शरीफा, इन समस्याओं में झट से देता है राहत

2. शरीर को डिटॉक्स-

हल्दी और मोरिंगा के के पानी में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स शरीर को नेचुरल तरीके से डिटॉक्स करने में मदद कर सकते हैं. 

3. हार्ट-

दिल को दुरुस्त रखने के लिए हल्दी और मोरिंगा के पानी का सेवन कर सकते हैं. क्योंकि इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स और एंटी-इंफ्लेमेटरी के गुण हार्ट के लिए अच्छे माने जाते हैं. 

4. पाचन-

जिन लोगों को पाचन से जुड़ी समस्याएं हैं उनके लिए मोरिंगा और हल्दी के पानी का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है.

Advertisement

कैसे बनाएं मोरिंगा और हल्दी का पानी- (How To Make Turmeric-Moringa Water)

सामग्री-

  • मोरिंगा पत्तियां
  • हल्दी पाउडर
  • पानी
  • शहद या नींबू (वैकल्पिक)

विधि-

मोरिंगा और हल्दी का पानी बनाने के लिए सबसे पहले मोरिंगा की पत्तियों को अच्छी तरह से धो लें. एक ग्लास पानी में मोरिंगा की पत्तियां और हल्दी पाउडर डालें. इसे कुछ मिनट तक उबालें. ठंडा होने दें और फिर छान लें. शहद या नींबू मिलाकर पीएं.

World Health Day पर Dr. Naresh Trehan से जानें बीमारियों से बचने और लंबी उम्र पाने के राज, दिल के डॉक्टर से दिल की बात...

Advertisement

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

Featured Video Of The Day
India US Trade Deal | भारत-अमेरिका Tariff Deal से झूमा शेयर बाजार, SENSEX और NIFTY उछला