आज क्या बनाऊं: स्वाद और सेहत से भरपूर हैं मेथी के लड्डू, फटाफट नोट करें रेसिपी

Methi Ke Laddu Recipe: मेथी किचन में मौजूद एक ऐसा मसाला है जिसे कई तरह की रेसिपीज में इस्तेमाल किया जाता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि रोजाना मेथी के लड्डू खाने से शरीर को कई लाभ मिल सकते हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Methi Ke Laddu Recipe: कैसे बनाएं मेथी के लड्डू.

Methi Ke Laddu Recipe: भारतीय किचन में मेथी का खूब इस्तेमाल होता है. सर्दियां आते ही हम इसकी सब्जी बनाकर खाना पसंद करते हैं, तो वहीं सूखने के बाद इसे तड़के के रुप में कई तरह की रेसिपीज में इस्तेमाल किया जाता है. मेथी दाना को सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है. क्योंकि इसमें फाइबर, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटैशियम जैसे खनिज और विटामिन बी, सी, डी और फोलेट शामिल हैं. इतना ही नहीं इसमें फ्लेवोनोइड्स, एल्कलॉइड्स और सैपोनिन्स जैसे फाइटोन्यूट्रिएंट्स भी होते हैं, जो शरीर को कई लाभ पहुंचाने में मददगार हैं. अगर आप भी मेथी के अधिक लाभ उठाना चाहते हैं, तो इससे लड्डू बना सकते हैं. तो चलिए जानते हैं कैसे बनाएं मेथी के लड्डू.

कैसे बनाएं मेथी के लड्डू- (How To Make Methi Laddu Recipe At Home)

सामग्री-

  • मेथी के बीज
  • गेहूं का आटा
  • घी
  • चीनी या गुड़
  • इलायची पाउडर
  • केसर (वैकल्पिक)
  • मेवे या सूखे मेवे (वैकल्पिक)

ये भी पढ़ें- आज क्या बनाऊं: सिर्फ 5 मिनट में बनाएं स्वाद और सेहत से भरपूर मोरिंगा की चटनी, नोट करें रेसिपी 

विधि-

मेथी के बीज को भूनकर उन्हें मिक्सर में पीस लें. फिर एक बड़े बाउल में गेहूं का आटा घी में अच्छी तरह से भून लें, मेथी का पाउडर, घी और चीनी या गुड़ मिलाएं. अच्छी तरह मिलाएं और आटे को गूंथ लें. आटे को छोटे-छोटे टुकड़ों में बांट लें और प्रत्येक टुकड़े को गोल आकार में बनाएं. लड्डुओं को इलायची पाउडर और केसर (यदि उपयोग कर रहे हैं) से सजाएं. मेवे या सूखे मेवे (यदि उपयोग कर रहे हैं) से सजाएं. लड्डुओं एयर टाइड कंटेरनर में रखें. 

मेथी के लड्डू खाने के फायदे- (Methi Ke Laddu Khane Ke Fayde)

मेथी आयरन का एक अच्छा स्रोत है, जो रक्त में हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाने में मदद कर सकता है. इन लड्डूओं के सेवन से इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मदद मिल सकती है. जिन लोगों की इम्यूनिटी कमजोरी है उनके लिए इनका सेवन बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है. इतना ही नहीं इन लड्डूओं के सेवन से शरीर के दर्द को कम करने में भी मदद मिल सकती है.

Advertisement

Gurudev Sri Sri Ravi Shankar on NDTV: Stress, Anxiety, से लेकर Relationship, Spirituality तक हर बात

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

Featured Video Of The Day
Israel Iran War: Strait of Hormuz खोलने के लिए War Ship नहीं भेजने से China पर भड़के Trump|Xi Jinping