Matar Ka Achar: अचार का नाम लेते ही मुंह में पानी आ जाता है. भारतीय घरों में अचार के बिना खाना अधूरा सा लगता है. शायद इसीलिए भारत में आपको अचार की अनगिनत वैराइटी मिल जाएंगी. अचार न सिर्फ खाने के स्वाद को बढ़ाने बल्कि, सेहत के लिए भी कमाल माना जाता है. लेकिन क्या आपने कभी कच्चे मटर का अचार खाया है. जी हां आपने सही सुना. मटर से सिर्फ सब्जी ही नहीं बल्कि, अचार भी बनाया जा सकता है. इस रेसिपी को इंस्ट्राग्राम पर शेफ भूपी ने शेयर किया है. तो चलिए जानते हैं कैसे बनाएं मटर का स्वादिष्ट अचार.
कैसे बनाएं कच्चे मटर का अचार- (How To Make Matar Ka Achar)
सामग्री-
- 1 कप हरी मटर
- 1 बड़ा चम्मच सौंफ
- 1 छोटा चम्मच चीनी
- 1 छोटा चम्मच नमक
- 1 छोटा चम्मच जीरा
- 1 छोटा चम्मच काली मिर्च
- 1/2 छोटा चम्मच मेथी
- 1 बड़ा चम्मच सरसों के बीज
- 15-20 हरी मिर्च
- 1 कप सरसों का तेल
- 1 छोटा चम्मच कलौंजी
- 1 छोटा चम्मच अजवाइन
- 1 बड़ा चम्मच हींग
- 10-12 करी पत्ते
- 2 छोटे चम्मच हल्दी पाउडर
- 4 छोटे चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर
- स्वादानुसार नमक
- काला नमक
- 2-3 बड़े चम्मच सिरका
विधि-
- अचार बनाने के लिए सबसे पहले आपको हरी मटर को छील लेना है.
- फिर एक कढ़ाही में पानी गरम करें इसमें थोड़ा सा नमक और थोड़ी सी चीनी डालें.
- इसमें मटर को डालें और उबाल आने से पहले ही इसे निकाल लें.
- अब इसे ठंडे पानी 5 मिनट के लिए डालकर फिर निकाल लें.
- अब एक पैन में जीरा, सरसों के दाने, सौंफ और काली मिर्च को रोस्ट करके पीस लें.
- अब पैन में सरसों का तेल डालकर इसमें कलौंची, अजवाइन, हींग और करी पत्ता डालें.
- अब इसमें पीसा हुआ मसाला, हल्दी पाउडर, कश्मीरी पाउडर, काला नमक, रेगुलर नमक डालकर सभी चीजों को अच्छे से मिक्स करें.
- अब इसमें सिरका और हरी मिर्च डालकर अच्छे से मिला लें.
- इसके बाद इसमें हरी मटर डालकर अच्छे मिक्स करें.
- अब एक जलता हुआ कोयला लें, इसमें 3-4 लौंग रखें और कांच के जार को उल्टा करके रख दें. ताकी इसका स्मोक बॉटल में भर जाए.
- अब इसमें अचार को भरे और अभी से खाना शुरू कर दें.
ये भी पढ़ें- आज क्या बनाऊं: सिर्फ पानी में घोलो और 3 मिनट में बना लो कुरकुरा डोसा, नोट करें आसान रेसिपी
एनेस्थीसिया कैसे सुन्न कर देता है शरीर? क्यों लोग डरते हैं इससे, जानिए इससे जुड़े मिथ्स और फैक्ट्स...
(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)














