आज क्या बनाऊं: बिना फटे एकदम गोल और सॉफ्ट बनेगी मक्के की रोटी, बस इन टिप्स को करें फॉलो | Makki Ki Roti Banane Ki Tips

Makki Ki Roti: सर्दियों के मौसम में मक्के की रोटी और सरसों का साग खाने का मजा ही कुछ और होता है. अगर आप भी एकदम सॉफ्ट और बिना फटे मक्के की रोटी बनाना चाहते हैं तो इन टिप्स को करें फॉलो.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
How To Make Makki Roti:कैसे बनाएं मक्के की रोटी.

How To Make Makki Roti: ठंड का मौसम आते ही हममें से ज्यादातर लोग सरसों का साग और मक्के की रोटी खाना पसंद करते हैं. वैसे तो ये पंजाबी डिश है लेकिन इसकी पॉपुलैरिटी इतनी है कि इसे देशभर में खाया और पसंद किया जाता है. आपको बता दें कि ये सिर्फ खाने के स्वाद को बढ़ाने ही नहीं सेहत के लिए भी कमाल है. क्योंकि इसमें मैगनीज, पोटैशियम, जिंक, आयरन, फॉस्फोरस, कॉपर, सेलेनियम, विटामिन-ए जैसे कई पोषक पाए जाते हैं, जो शरीर को कई लाभ पहुंचाने में मदद कर सकते हैं. मगर मक्के की रोटी घर में बनाते समय एक समस्या सबसे ज्यादा परेशान करती है वो है होटल जैसी गोल और सॉफ्ट रोटी न बनना. अगर आप भी इस तरह की समस्या का सामना करते हैं, तो बिल्कुल सही जगह पर हैं. क्योंकि आज हम आपको मक्के की रोटी बिना फटे बनाने का तरीका बता रहे हैं, जिसे अपनाकर आप भी एकदम सॉफ्ट और गोल रोटी बना सकते हैं. तो चलिए बिना किसी देरी के जानते हैं.

कैसे गूथे मक्के का आटा- How To Kneading Dough:

मक्के की सॉफ्ट और गोल रोटी बनाने में सबसे अहम भूमिका निभाता है आपका आटा गूथने का तरीका. आपको बता दें कि मक्के का आटा रेगुलर आटे की तरह नहीं गूथा जाता है. इसे गरम पानी से गूथा जाता है. थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर आटा गूथ लें. इसमें एक कप गेहूं का आटा और घी मिक्स करके ही आटा गूंथे. कुछ देर के लिए इस आटे को रख दें और जब आप रोटी बनाएं तो टाइट हाथ से गूंथ कर ही रोटी बनाएं.

ये भी पढ़ें- आज क्या बनाऊं: सिर्फ 10 मिनट में घर पर बनाएं अदरक और मिर्च का स्वादिष्ट अचार, नोट करें आसान रेसिपी 

कैसे बनाएं मक्के की रोटी- How To Make Makke Ki Roti:

मक्के की रोटी बनाने के लिए सबसे पहले आपने जो आटा गूथा है उसकी लोई बनाएं और चकले पर पहले से थोड़ा आटा छिड़क दें. फिर इस रोटी को हल्के हाथ से बेल लें. अगर रोटी साइड से फट रही हो तो इसको हाथ की मदद से सही कर लें. इसे तवे पर डालें और पलट कर दोनों तरफ से पकाएं. मक्के की परफेक्ट गोल रोटी बनकर तैयार है आप इसमें घी लगाकर सरसों के साग के साथ मजे लें. 

Advertisement

एनेस्थीसिया कैसे सुन्न कर देता है शरीर? क्यों लोग डरते हैं इससे, जानिए इससे जुड़े मिथ्स और फैक्ट्स...

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

Featured Video Of The Day
NDTV Creators Manch 2026 | मशहर अफरीदी, इकबाल अशर, पॉपुलर मेरठी,वसीम बरेलवी की दिलकश ग़ज़लें