आज क्या बनाएं समझ नहीं आ रहा? घर में रखी चीजों से ऐसे बनाएं झटपट टेस्टी खाना

Ghar par rakhi cheezon se banaye tasty khana: अक्सर हर घर में रोज एक ही सवाल होता है- आज खाने में क्या बनाया जाए. कई बार फ्रिज में सब्जियां, चावल, दाल या दूसरी चीजें मौजूद होती हैं, लेकिन समझ नहीं आता कि उनसे कौन-सी डिश बनाई जाए. ऐसे में लोग बाहर से खाना मंगाने का सोच लेते हैं. लेकिन अगर आप थोड़ा ध्यान दें तो घर में मौजूद सामग्री से ही झटपट स्वादिष्ट और हेल्दी खाना बनाया जा सकता है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Ghar par rakhi cheezon se banaye tasty khana
pexels

Ghar par rakhi cheezon se banaye tasty khana: अक्सर हर घर में रोज एक ही सवाल होता है- आज खाने में क्या बनाया जाए. कई बार फ्रिज में सब्जियां, चावल, दाल या दूसरी चीजें मौजूद होती हैं, लेकिन समझ नहीं आता कि उनसे कौन-सी डिश बनाई जाए. ऐसे में लोग बाहर से खाना मंगाने का सोच लेते हैं. लेकिन अगर आप थोड़ा ध्यान दें तो घर में मौजूद सामग्री से ही झटपट स्वादिष्ट और हेल्दी खाना बनाया जा सकता है. किचन एक्सपर्ट्स का कहना है कि थोड़ी समझदारी और प्लानिंग से रोज की कुकिंग काफी आसान हो सकती है.

घर में मौजूद चीजों से बनाएं नई डिश

ज्यादातर घरों में आलू, प्याज, टमाटर, दाल, चावल जैसी चीजें हमेशा मिल जाती हैं. इन्हीं चीजों से कई तरह की डिश बनाई जा सकती हैं. अगर घर में बचा हुआ चावल है तो उससे फ्राइड राइस, लेमन राइस या तवा पुलाव बना सकते हैं. उबले हुए आलू से जल्दी से आलू पराठा, आलू टिक्की या सैंडविच भी तैयार किया जा सकता है. इससे कम समय में अच्छा खाना बन जाता है.

Photo Credit: unsplash

बची हुई सब्जियों को फेंकने की जरूरत नहीं

कई बार रात की बची हुई सब्जी लोग दोबारा खाना पसंद नहीं करते. लेकिन इसे फेंकने की बजाय आप नई डिश बना सकते हैं. बची हुई सब्जी को आटे में मिलाकर पराठा बनाया जा सकता है. इसके अलावा ब्रेड के साथ मिलाकर कटलेट भी बनाए जा सकते हैं. इससे खाना खराब भी नहीं होगा और नया स्वाद भी मिल जाएगा.

दाल और चावल से बनाएं आसान रेसिपी

दाल और चावल लगभग हर घर में होते हैं. अगर दाल बच गई है तो उससे दाल पराठा या दाल चीला बनाया जा सकता है. इसी तरह चावल से झटपट पुलाव, फ्राइड राइस या इडली का बैटर भी तैयार किया जा सकता है. इन रेसिपी को बनाने में ज्यादा समय भी नहीं लगता.

Advertisement

यह भी पढ़ें: मैदा नहीं, गेहूं के आटे से बनाएं फूले-फूले भटूरे, घर पर ऐसे तैयार करें हल्का और टेस्टी वर्जन

थोड़ी प्लानिंग से आसान होगी कुकिंग

अगर आप हफ्तेभर के खाने की थोड़ी प्लानिंग कर लें तो रोज यह सोचने की परेशानी कम हो जाती है कि क्या बनाना है. साथ ही बची हुई चीजों को सही तरीके से स्टोर करना भी जरूरी है. इससे जरूरत पड़ने पर आप उनसे नई डिश बना सकते हैं.

Advertisement

अगर आपको भी रोज यह समझ नहीं आता कि आज क्या पकाएं, तो सबसे पहले अपने किचन में मौजूद चीजों को देखें. थोड़ी सी समझदारी से उन्हीं चीजों से झटपट टेस्टी और हेल्दी खाना बनाया जा सकता है.

Watch Video: कैसे बनाएं मटर कबाब रेसिपी| Matar Kebab Recipe | How To Make Matar Kebab

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

Featured Video Of The Day
Iran Attack Israel | Trump | Mojtaba Khamenei ने जंग के बीच उतारे AI सैनिक, Trump को लगा झटका!