Singhada side effects: किन लोगों को भूलकर भी नहीं खाना चाहिए सिंघाड़ा?

फाइबर, पोटेशियम और कई विटामिन्स से भरपूर सिंघाड़ा वैसे तो सेहत का खजाना है, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि यह हर किसी के लिए फायदेमंद नहीं है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
जानें कमजोर पाचन और सर्दी-खांसी वाले लोगों के लिए सिंघाड़ा क्यों हो सकता है नुकसानदायक.

Healthy eating tips : मौसम बदल रहा है और बाजार में सिंघाड़ा (Water Chestnut) आ चुका है. व्रत हो या हल्की भूख, बहुत से लोग इसे बड़े चाव से खाते हैं. फाइबर, पोटेशियम और कई विटामिन्स से भरपूर सिंघाड़ा वैसे तो सेहत का खजाना है, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि यह हर किसी के लिए फायदेमंद नहीं है. कुछ लोग अगर इसे खा लें, तो उन्हें फायदा कम नुकसान ज्यादा हो सकता है. ऐसे में आइए जानते हैं किन 2 लोगों को सिंघाड़ा खाने से पहले दो बार सोचना चाहिए? 

1. कमजोर पाचन वाले लोग | Weak Digestion

सिंघाड़े में फाइबर की मात्रा काफी अच्छी होती है. यह चीज इसे सेहतमंद बनाती है, लेकिन पचाने में इसे 'भारी' बना देती है. अगर आपको गैस, एसिडिटी या पेट फूलने (Bloating) की शिकायत रहती है. तो आपको सिंघाड़ा बहुत कम खाना चाहिए. अगर आप एक बार में बहुत सारे सिंघाड़े खा लेते हैं या उन्हें ठीक से चबाकर नहीं खाते, तो आपको पेट में दर्द, मरोड़ और कब्ज की शिकायत हो सकती है. इसे खाने के बाद कई बार पेट में भारीपन महसूस होता है, इसलिए अपनी पाचन शक्ति को देखकर ही इसे खाएं.

2. गंभीर सर्दी-खांसी वाले लोग | Severe Cold & Cough

आयुर्वेद और पुराने घरेलू नुस्खों के हिसाब से सिंघाड़े की तासीर (प्रकृति) ठंडी होती है. अगर आप पहले से ही जबरदस्त सर्दी, जुकाम या बलगम वाली खांसी से परेशान हैं, तो सिंघाड़ा खाने से आपकी समस्या बढ़ सकती है. इसके अलावा जिन लोगों को अस्थमा या श्वास से जुड़ी कोई परेशानी है, उन्हें भी सावधानी बरतनी चाहिए.

सिंघाडा खाने का सही तरीका | The right way to eat water chestnuts

अगर आप स्वस्थ हैं और इसे खाना चाहते हैं, तो बस दो बातों का ध्यान रखें:

  • एक बार में एक मुट्ठी से ज़्यादा न खाएं.
  • इसे आराम से और खूब चबाकर खाएं, ताकि यह आसानी से पच सके.

याद रखें, कोई भी सेहतमंद चीज तब ही फायदा करती है जब उसे सही मात्रा और सही तरीके से खाया जाए.

Advertisement

यह भी पढ़ें

सिर्फ ये तरकीब अपना लीजिए, पुरानी से पुरानी सर्दी खांसी हो जाएगी उड़न छू

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Iran Israel War: India में कोई Lockdown नहीं लगेगा! Oil पर रूस से भारत की बड़ी डील!
Topics mentioned in this article