Induction Me Roti Kaise Banaye: आपने भी सोशल मीडिया और न्यूज पर एलपीजी गैस के शॉर्टेज की खबरे सुन और देख ही ली होंगी. गैस सिलेंडर पर आने वाले संकट को देखने के बाद मार्केट में इंडक्शन चूल्हे की मांग भी बढ़ गई है. कई शॉपिंग प्लेटफॉर्म पर ये सोल्ड आउट हो गए हैं. वहीं कई लोग ये सोच रहे हैं कि अगर इंडक्शन ले भी आए तो उसमें कुकिंग कैसे करेंगे. खासकर रोटी कैसे बनाएंगे. तो आज हम आपको बताएंगे इंडेक्शन में रोटी बनाने की आसान सी ट्रिक, जिसकी मदद से आप इंडक्शन पर भी फूली-फूली और बिल्कुल परफेक्ट रोटी बनाकर तैयार कर लेंगे.
नॉर्मल रोटी की तरह ही इंडक्शन में भी परफेक्ट रोटी बनाने के लिए आटे की सही तरह से गुंथा होना बेहद जरूरी है. तभी आपको रोटी बिल्कुल परफेक्ट बनेगी. तो चलिए जानते हैं इंडक्शन में परफेक्ट रोटी बनाने का तरीका.
इंडक्शन पर रोटी बनाना गैस से बिल्कुल अलग होता है. गैस में आप आधी रोटी को तवे पर सेंकते हैं फिर गैस पर. जबकि इंडक्शन पर आपको पूरी रोटी तवे पर ही सेंकनी होती है.
रोटी को पहले तवे पर डालें और दोनों तरफ से हल्के भूरे दाग पड़ने के बाद दबा-दबा कर गोल घुमाते हुए दोनों तरफ से पकाएं. अगर आपकी रोटी फूल नहीं रही है तो समझ जाइए कि आपका आटा बहुत टाइट है, या वो सही तरीके से नहीं गुथा है. ऐसे में रोटी फूलती नहीं है वो जल जाती है और टाइट हो जाती है.
कैसे बनाएं परफेक्ट रोटी
रोटी बनाने के लिए सबसे पहले आप रोटी को बेल कर तवें पर डालें. ध्यान रखें कि तवा ना तो बहुत ज्यादा गर्म हो ना ठंडा. वरना रोटी अच्छी नहीं बनेंगी. अब आप तवे पर रोटी को डाले और दोनों तरफ से चकत्ते पड़ने पर रोटी को गोल घुमाते और दबाते हुए सेकें.
किन बातों का रखें ध्यान
- आटा सही तरीके से और सॉफ्ट गूंथे.
- आटे को कवर कर के रखें.
- तवा ना बहुत ज्यादा गर्म हो ना ठंडा हो.
History of Samosa- Swaad Ka Safar | समोसे का इतिहास | जानें ईरान से भारत कैसे पहुंचा समोसा
(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)














