Iftar Special: आज की इफ्तार में क्या बनाएं, नोट करें आसान रेसिपी

Iftar Mein Kya Khana Chahiye: अब घबराने की जरूरत नहीं है, हम आपके साथ एक ऐसी रेसिपी शेयर करने वाले हैं, जिसे आप आज की इफ्तार में बना सकते हैं और सबको खिला सकते हैं, नोट करें रेसिपी. 

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Iftar Mein Kya-Kya Banana Chahie

Iftar Mein Kya Khana Chahiye: रमजान का पाक महीना शुरू हो चुका है. अब हर शाम इफ्तार के समय अच्छी-अच्छी चीजें ट्राई की जाएंगी, लेकिन यह जितना सुनने में अच्छा है घर की महिलाओं के लिए उतना ही चुनौती भरा. अब आप सोच रहे होंगे हमने ऐसा क्यों कहा? ऐसा इसलिए बोला गया है क्योंकि हर रोज इफ्तार में कुछ नया और टेस्टी बनाना थोड़ा मुश्किल हो सकता है, लेकिन अब घबराने की जरूरत नहीं है, हम आपके साथ एक ऐसी रेसिपी शेयर करने वाले हैं, जिसे आप आज की इफ्तार में बना सकते हैं और सबको खिला सकते हैं, नोट करें रेसिपी. 

आज जी इफ्तार में आप पुदीना चटनी के साथ मुर्ग मलाई टिक्का का आनंद ले सकते हैं. 

सामग्री 

  • 150 ग्राम चिकन ब्रेस्ट
  • घी
  • तेल 
  • 25 ग्राम अदरक
  • लहसुन का पेस्ट
  • 10 ग्राम मिर्च
  • 10 ग्राम धनिया
  • 100 मिली क्रीम
  • 10 ग्राम पुदीना
  • 5 नींबू
  • 1 बड़ा चम्मच चाट मसाला
  • 1 ग्राम चीनी
  • 1 कच्चा आम
  • स्वादानुसार नमक
  •  भेल

बनाने की विधि:

घर पर मुर्ग मलाई टिक्का बनाने के लिए चिकन को नींबू, लहसुन और अदरक के पेस्ट में 30 मिनट के लिए मैरीनेट ककर लें. अब एक अलग कटोरे में गाढ़ा दही और क्रीम मिलाएं और अच्छी तरह फेंटें ताकि कोई गांठ न रहे. फिर इस मिश्रण को चिकन में डालें और कुछ घंटों के लिए मैरीनेट होने दें. तंदूर को पहले से गरम करें और चिकन के टुकड़ों को सींकों में लगाएं. अब चिकन को तंदूर में लगभग 12 से 15 मिनट तक पकाएं, फिर हर 5 मिनट बाद मक्खन लगाएं और तब तक पकाएं जब तक कि रस साफ न निकलने लगे और चिकन किनारों से हल्का सा जल जाए. चिकन को सींकों से उतारें, चाट मसाला और घी छिड़कें. चटनी और कच्चे आम के भेल के साथ परोसें. 

इसे भी पढ़ें: रमजान का महीना और जामा मस्जिद की गालियां, यहां जाकर जरूर ट्राई करें ये शरबत

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

Featured Video Of The Day
'छोड़ दो न, क्या करोगे जानकर', गर्लफ्रेंड की लाश के साथ रात भर बनाए संबंध, पियूष का 'खूनी खेल'