मैदा नहीं, गेहूं के आटे से बनाएं फूले-फूले भटूरे, घर पर ऐसे तैयार करें हल्का और टेस्टी वर्जन

Bhatura Easy Recipe Without Maida: छोले-भटूरे भारतीय खाने की उन डिशों में शामिल हैं जिनका नाम सुनते ही लोगों की भूख बढ़ जाती है. आमतौर पर भटूरे मैदा से बनाए जाते हैं, लेकिन आजकल कई लोग सेहत के कारण मैदा कम खाने की कोशिश करते हैं. ऐसे में सवाल उठता है कि क्या भटूरे बिना मैदा के भी उतने ही स्वादिष्ट बन सकते हैं. अच्छी खबर यह है कि गेहूं के आटे से भी मुलायम और फूले-फूले भटूरे बनाए जा सकते हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Bhatura Easy Recipe Without Maida
AI

Bhatura Easy Recipe Without Maida: छोले-भटूरे भारतीय खाने की उन डिशों में शामिल हैं जिनका नाम सुनते ही लोगों की भूख बढ़ जाती है. आमतौर पर भटूरे मैदा (Maida) से बनाए जाते हैं, लेकिन आजकल कई लोग सेहत के कारण मैदा कम खाने की कोशिश करते हैं. ऐसे में सवाल उठता है कि क्या भटूरे (Bhature) बिना मैदा के भी उतने ही स्वादिष्ट बन सकते हैं. अच्छी खबर यह है कि गेहूं के आटे से भी मुलायम (Soft) और फूले-फूले भटूरे बनाए जा सकते हैं. थोड़ी सी सही तैयारी और कुछ आसान ट्रिक्स (Tricks)) अपनाकर घर पर हेल्दी स्टाइल के भटूरे बनाए जा सकते हैं जो स्वाद में भी शानदार लगते हैं और मैदा से थोड़े बेहतर विकल्प माने जाते हैं.

क्यों बेहतर माना जाता है आटे का भटूरा

मैदा रिफाइंड आटा (Refined Atta) होता है जिसमें फाइबर (Fiber) और कई पोषक तत्व (Nutrients) कम हो जाते हैं. यही वजह है कि बहुत से लोग रोजमर्रा के खाने में गेहूं के आटे को प्राथमिकता देते हैं. जब भटूरे आटे से बनाए जाते हैं तो वे थोड़ा ज्यादा पौष्टिक (Nutricious) माने जाते हैं. हालांकि इन्हें भी तेल में ही तला जाता है, इसलिए संतुलित मात्रा में खाना ही बेहतर रहता है.

आटे के भटूरे बनाने के लिए सामग्री

घर पर आटे के भटूरे बनाने के लिए सामग्री-

  • 2 कप गेहूं का आटा
  • आधा कप सूजी
  • आधा कप दही
  • 1 छोटा चम्मच चीनी
  • चुटकी भर बेकिंग सोडा
  • स्वादानुसार नमक
  • 1 बड़ा चम्मच तेल
  • जरूरत के अनुसार गुनगुना पानी 
  • तलने के लिए तेल 

ऐसे तैयार करें आटा

सबसे पहले एक बड़े बर्तन में आटा और सूजी मिलाएं. इसके बाद नमक, चीनी और बेकिंग सोडा डालकर अच्छे से मिक्स करें. अब इसमें दही और थोड़ा सा तेल डालें और सबको अच्छी तरह मिला लें. इसके बाद गुनगुने पानी की मदद से नरम आटा गूंथ लें. ध्यान रखें कि आटा बहुत सख्त न हो. आटा तैयार होने के बाद उसे ढककर करीब 1 से 2 घंटे के लिए रख दें ताकि वह हल्का फर्मेंट हो सके.

यह भी पढ़ें: अंगूर पर दिखने वाला सफेद पाउडर क्या है? बिना धोए खाएं, तो पड़ सकते हैं बीमार, जानिए धोने का सही तरीका

Advertisement

ऐसे तलें फूले-फूले भटूरे

जब आटा तैयार हो जाए तो छोटी-छोटी लोइयां बनाएं और हल्का मोटा बेल लें. कढ़ाई में तेल अच्छी तरह गर्म करें. अब भटूरे को तेल में डालकर हल्के से दबाएं. इससे वह जल्दी फूल जाता है. दोनों तरफ से सुनहरा होने तक तलें और फिर बाहर निकाल लें.

गरमागरम भटूरे को छोले, प्याज और अचार के साथ परोसें. घर पर बना यह आटे वाला भटूरा स्वाद और सेहत दोनों का बढ़िया कॉम्बिनेशन है.

Advertisement

Watch Video: Jalebi History: जानिए कहां और कब बनी थी पहली जलेबी, जानिए इसका इतिहास

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

Featured Video Of The Day
Iran Dancing Missile Attack: Israel के Iron Dome को तबाह करने वाली Sejjil Missile | Middle East War