HomeMade Cough Syrup: बदलते मौसम में खांसी की समस्या आम देखी जाती है और कई बार तो यह इतनी बढ़ जाती है कि बात खाना खाने, बात करने, सोने में या सांस लेने में भी तकलीफ होने लगती है. ज्यादातर लोग इससे राहत पाने के लिए दवाइयों का सहारा लेते हैं, लेकिन कोई खास असर होता नहीं है. इसलिए आज हम आपके साथ एक ऐसी रेसिपी शेयर करने वाले हैं, जो बनाने में आसान होने के साथ ही साथ खांसी को दूर करने में भी सहायक है. यहां जानें घर पर कॉफ सिरप कैसे बनाएं?
सामग्री:
- संतरा
- नमक
- हल्दी
- काली मिर्च
- दालचीनी पाउडर
- शहद
घर पर कॉफ सिरप बनाने की विधि?
घर पर खांसी वाला सिरप बनाने के लिए आपको एक पूरा संतरा लेना है, फिर उसे बीच से काट लेना है. अब इसके सेंटर में हल्का सा एक होल बनाकर उसका पल्प निकाल लेना है. अब उस संतरे को गैस पर रखकर इसमें थोड़ा सा नमक, हल्दी, काली मिर्च और दालचीनी पाउडर डाल दें, अब इसे ढक दें और जब तक जूस में उबाल न आ जाए, तब तक पकने दें. उबाल आने के बाद इसे हल्का ठंडा कर लें और फिर इसमें शहद मिलाकर हर दो से तीन घंटे में एक चम्मच पी लें. अगर आप ज़िद्दी से ज़िद्दी खांसी से राहत पाना चाहते हैं, तो इस रेमेडी को ज़रूर ट्राई करें। यह एक बेहतरीन नेचुरल ड्रिंक है.
इसे भी पढ़ें: 7 FAQS: कलौंजी खाने से कौन-कौन सी बीमारी ठीक होती है? कलौंजी खाने का सही तरीका और कलौंजी के फायदे-नुकसान
(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)














