Holi 2026 Recipe: होली पर इस हैक्स को फॉलो कर एक साथ बनाएं 7 गुझिया

Holi 2026 Recipe: होली का त्यौहार गुझिया के बिना अधूरा सा लगता है. अगर आपको भी इसे बनाना झंझट लगता है, तो इस हैक्स को करें फॉलो.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Holi 2026 Recipe: गुझिया बनाने की आसान ट्रिक्स.

Holi 2026 Recipe: होली का त्यौहार कुछ पकवानों के बिना अधूरा सा है और उन्हीं में से एक है गुझिया. होली पर मावा, रवा की गुझिया बनाई जाती हैं. लेकिन इन्हें बनाना थोड़ा झंझट वाला काम है. अगर आपको भी एक-एक करके गुझिया बनाना पड़ता है, और आप ऐसा रास्ता तलाश रहे हैं, जिससे एक साथ कई गुझिया बनाई जा सकें, तो बिल्कुल सही जगह पर हैं क्योंकि, आज हम एक ऐसे हैक्स के बारे में बता रहे हैं, जिससे एक साथ 7 गुझिया बनाई जा सकती हैं. swatibanarasi नाम के इंस्टाग्राम पेट पर हमें ये वीडियो मिला. जिसमें गुझिया बनाने की आसान विधि बताई गई है.  

कब है होली का त्यौहार- (When is Holi Festival) 

होली का त्यौहार हिंदू धर्म में बहुत ही धूम-धाम से मनाया जाता है. होली रंगों का त्यौहार है जिसे बच्चे से लेकर बड़े तक पसंद करते हैं. हिंदू धर्म में होली खा खास महत्व है. हिंदू कैलेंडर के अनुसार फाल्गुन माह की पूर्णिमा तिथि को होली का पर्व मनाया जाता है.  वैदिक पंचांग के अनुसार, हर वर्ष फाल्गुन माह की पूर्णिमा तिथि को होलिका दहन किया जाता है, फिर इसके अगले दिन रंगों वाली होली मनाई जाती है. पंचांग के अनुसार इस साल होलिका दहन 03 मार्च को किया जाएगा और 4 मार्च को रंगों वाली होली मनाई जाएगी. 

यहां देखें वीडियोः 

   
इस वीडियों में दिखाया गया है कि महिला एक बड़ी मैदा की रोटी बेलती है. फिर इसमें वो 7 जगह पर मावा वाली फिलिंग रखती है. फिर एक गिलास की मदद से रोटी को मोडकर कट कर लेती है. इसके बाद उन्हें कांटे की मदद से दवा कर शेप कर देती है. पैन में तेल गरम करके डीप फ्राई करती है. तो इस तरह से आप भी मिनटों में बना सकते हैं होली पर गुझिया. 

ये भी पढ़ें- आ रहीं हैं गर्मियां: बदलते मौसम में शरीर को सेहतमंद रखने के लिए इन रंगीन फूड्स को जरूर करें डाइट में शामिल

Advertisement

एनेस्थीसिया कैसे सुन्न कर देता है शरीर? क्यों लोग डरते हैं इससे, जानिए इससे जुड़े मिथ्स और फैक्ट्स...

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

Featured Video Of The Day
Iran Israel War: होर्मुज बंद होने के बाद कहां-कहां से ला रहे हैं तेल और गैस? | Hardeep Singh Puri