Holi 2026 Date: होली रंगों का त्यौहार है जिसे बच्चे से लेकर बड़े तक पसंद करते हैं. हिंदू धर्म में होली खा खास महत्व है. हिंदू कैलेंडर के अनुसार फाल्गुन माह की पूर्णिमा तिथि को होली का पर्व मनाया जाता है. वैदिक पंचांग के अनुसार, हर वर्ष फाल्गुन माह की पूर्णिमा तिथि को होलिका दहन किया जाता है, फिर इसके अगले दिन रंगों वाली होली मनाई जाती है. पंचांग के अनुसार इस साल होलिका दहन 03 मार्च को किया जाएगा और 4 मार्च को रंगों वाली होली मनाई जाएगी. लेकिन भारतीयों के लिए होली सिर्फ रंगों का त्यौहार ही नहीं है बल्कि पकवानों का पर्व भी है. तो चलिए जानते हैं होली पर बनाएं जाने वाले खास पकवान.
होली पर बनाएं जाने वाले खास पकवान- (Holi 2026 Special Recipes)
1. गुझिया-
गुझिया के बिना होली का पर्व अधूरा है. भारतीय घरों में होली के पहले से ही गुझिया बनना शुरू हो जाती है.
कैसे बनाएं- ड्राई फ्रूट्स, खोया, चीनी और सूजी की फीलिंग को मोल्ड में भरकर या हाथ से गुझिया का आकार देकर इसे तेल में डीप फ्राई किया जाता है. कुछ जगह पर इसे चाशनी में डूबोकर भी बनाया जाता है.
2. दही बड़े-
दही बड़े का नाम लेते ही मुंह में पानी आ जाता है. होली पर खासकर दही बड़े बनाए जाते हैं.
कैसे बनाएं- उड़द की दाल को भिगोकर और फिर इसे पीस कर इसमें मसाले एड करके इन्हें डीप फ्राई किया जाता है. इसके बाद दही या छाछ में डूबोया जाता है.
3. गुलाब जामुन-
गुलाब जामुन भारतीय त्यौहार और पार्टी में खास जगह बनाए हुए है. इसे आप पर आसानी से होली पर तैयार कर सकते हैं.
कैसे बनाएं- गुलाब जामुन बनाने के लिए आपको, खोया, मैदा, चीनी और इलायची पाउडर की आवश्यकता होती है. खोए से राउंड शेप के बॉल बनाकर तेल में डीप फ्राई करके चाशनी में डूबोकर इन्हें बनाया जाता है.
ये भी पढ़ें- आज क्या बनाऊं: पोषण से भरपूर हैं Homemade शकरकंद की चिप्स, स्नैक्स टाइम के लिए हैं परफेक्ट
Gurudev Sri Sri Ravi Shankar on NDTV: Stress, Anxiety, से लेकर Relationship, Spirituality तक हर बात
(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)














