Eid Special Recipe: बिरयानी के बिना ईद है अधूरी तो नोट कर लें हेल्दी बिरयानी की रेसिपी, गिल्ट फ्री होकर खाएंगे आप

Eid Special: इस बार ईद पर बनाएं हेल्दी बिरयानी. बिना वजन बढ़ने की चिंता करें और जी भर कर खाएं. यहां देखें बिरयानी की हेल्दी रेसिपी.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Eid Special: इस ईद बनाएं हेल्दी बिरयानी.

Healthy Biryani Recipe: ईद के चांद के दीदार हर कोई कर रहा है. चांद के इंतजार के साथ ही शुरू हो जाती है घर पर ईद पर होने वाली दावतों की तैयारियां. जिसमें एक से बढ़कर एक लजीज व्यंजन तैयार किए जाते हैं. चिकन, मटन ग्रेवी से लेकर बिरयानी और सेवई के बिना इस जश्न को तो अधूरा ही माना जाता है. लेकिन अगर आप इस दावत के बीच वजन नहीं बढ़ाना चाहते हैं और इस टेंशन के बिना ही इस जश्न को सेलीब्रेट करना चाहते हैं तो आज हम आपको बताएंगे हेल्दी बिरयानी की ऐसी रेसिपी. जिसे फिटनेस फ्रीक भी गिल्ट फ्री होकर खा सकते है. तो चलिए जानते हैं आप अपनी बिरयानी को हेल्दी ट्विस्ट कैसे दे सकते हैं. 

हेल्दी बिरयानी रेसिपी ( Healthy Biryani Recipe)

ये भी पढ़ें: Eid Sugar Free Sewai Recipe: इस बार ईद पर बनाएं शुगर फ्री सेवई, खाने में स्वादिष्ट और हेल्दी

सामग्री

ब्राउन राइस या मिक्सड ग्रेन
मटन की जगह चिकन ब्रेस्ट और वेजिटेबल्स ( लीन मीट)
घी या तेल ( कम मात्रा में)
हरी सब्जियां
दही 
भुने हुए काजू 
रायता 

रेसिपी

अमूमन बिरयानी को बनाने के लिए सफेद चावल का इस्तेमाल किया जाता है. लेकिन आप हेल्दी बिरयानी बना रहे हैं तो आप उसकी जगह पर ब्राउन राइस या फिर क्विनोआ का इस्तेमाल भी कर सकते हैं. इसके लिए आपको राइस को खड़े मसालों के साथ अलग से पका लेना है. 

Advertisement

अब बारी आती है बिरयानी में मिलाए जाने वाले चिकन या मटन की. अगर आप हेल्दी बिरयानी बना रहे हैं तो आप इसमें लीन मीट को शामिल कर सकते हैं. मसाले और तेल कम मात्रा में मिलाएं. इसके साथ इसमें ढ़ेर सारी हरी सब्जियां भी शामिल करें. आप इसमें सोया चंक्स भी मिला सकते हैं ये प्रोटीन से भरपूर होते हैं. वहीं बिरयानी में फ्राई की हुई प्याज मिलाई जाती है. आप प्याज को एयर फ्रायर में रोस्ट कर के मिला सकते हैं. इसको क्रंची करने के लिए भुने हुए काजू मिलाएं. 

पोर्शन

बिरयानी में पोर्शन का ख्याल रखें. इसके साथ में रायता और सलाद भी रखें. 

History of Samosa- Swaad Ka Safar | समोसे का इतिहास | जानें ईरान से भारत कैसे पहुंचा समोसा

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

Advertisement
Featured Video Of The Day
Sucherita Kukreti | Iran Israel War | क्या ईरान के बाद America के बम Pakistan पर बरसने वाले हैं?