चिलचिलाती गर्मी और तपन से बचने के लिए हम सभी को बारिश का इंतजार रहता है. दरअसल बारिश का मौसम आते ही गर्मी से तो राहत मिल जाती है, लेकिन हमारी किचन में परेशानियां थोड़ी बढ़ जाती हैं. इस मौसम में हवा में नमी (moisture) बहुत ज्यादा हो जाती है, जिसकी वजह से किचन के डिब्बों में रखे दाल और चावल में बहुत जल्दी कीड़े या घुन लग जाते हैं. कई बार तो महंगे-महंगे राशन में जाले पड़ जाते हैं, जिससे पूरा अनाज खराब हो जाता है और उसे फेंकना पड़ता है.
अगर आप भी हर साल मानसून में इस समस्या से परेशान रहते हैं, तो अब आपको फिक्र करने की बिल्कुल जरूरत नहीं है. सोशल मीडिया पर शेफ पंकज ने कुछ ऐसे आसान और घरेलू नुस्खे (Kitchen Hacks) शेयर किए हैं, जिन्हें अपनाकर आप अपने दाल-चावल को कीड़ों से पूरी तरह बचा सकते हैं.
चावल को कीड़ों से कैसे बचाएं-
शेफ के मुताबिक हमारे गरम मसाले में इस्तेमाल होने वाला तेजपत्ता और लौंग कीड़ों के बड़े दुश्मन हैं. दाल या चावल के कंटेनर में नीचे और बीच-बीच में कुछ तेजपत्ते या लौंग डाल दें. इसकी खुशबू से कीड़े डिब्बे के अंदर नहीं पनपते और आपका चावल महीनों तक एकदम फ्रेश रहता है.
यहां देखें वीडियो-
बारिश में दाल को कीड़ों से कैसे बचाएं-
- अगर आप भी किचन में रखी दाल को बारिश के मौसम में कीड़ों से बचाना चाहते हैं, तो इसे ठंडी और सूखी जगह पर रखें.
- एयर टाइट डब्बे का इस्तेमाल करें. क्योंकि नमी के चलते इनमें कीड़े जल्दी लगते हैं
- नीम में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं. बारिश के दिनों में नीम की कुछ पत्तियों को अच्छे से सुखा लें, अब इन सूखी पत्तियों को कपड़े की एक छोटी सी पोटली में बांधकर या फिर सीधे ही दाल-चावल के डिब्बे में डाल दें. कीड़े लगने का खतरा एकदम खत्म हो जाएगा.
- अगर आप दाल के डब्बे में हल्दी की पोटली बनाकर रख देते हैं, तो भी इससे कीड़ों से राहत मिल सकती है.
- सबसे अच्छा और आसान तरीका है धूप दिखाना, किचन में रखी दाल और चावल को जब भी धूप निकले इसे बीच-बीच में धूप दिखाते रहें.
ये भी पढ़ें- आज क्या बनाऊं: बच्चे मोमो खाने की कर रहें है जिद, तो घर पर झट से बनाएं स्वाद और सेहत से भरपूर रागी Momo