Cheese: आज के समय में सैंडविच, पिज्जा, पास्ता या बर्गर की बात होती है तो चीज को भला कोई कैसे भूल सकता है. इन सभी चीजों में एक बात जो कॉमन होती है वो होती है चीज. चीज लवर्स की बात करें तो वो इन सभी चीजों में एक्सट्रा चीज डलवाते हैं इसके साथ ही वो चीजी डिप, सिर्फ चीज खाना भी पसंद करते है. बच्चों से लेकर बड़ों तक ये सभी की फेवरेट होती है. लेकिन इसको लेकर मन में ये सवाल आता है कि क्या इसको खाना हेल्दी होता है. कई लोग चीज को हेल्दी फूड मानते हैं और इसको सेहत के लिए भी फायदेमंद कहते हैं. तो चलिए जानते हैं कि ये चीज सिर्फ स्वाद बढ़ाने के काम आती है या ये सेहत के लिए भी फायदेमंद होती है.
दरअसल, चीज दूध से बनकर तैयार होती है और दूध को हेल्दी माना जाता है. दूध की तरह ही इसमें भी प्रोटीन, कैल्शियम जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं. अगर आप इसे सही तरीके और सही मात्रा में खाते हैं तो ये आपके लिए फायदेमंद हो सकता है. वहीं अगर इसका सेवन ज्यादा मात्रा में किया जाए तो इसके नुकसान भी हो सकते हैं. तो चलिए जानते हैं कि आखिर ये चीज है क्या, इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्व और खाने की सही तरीका.
चीज क्या है और कैसे बनता है?
चीज कैसे बनता है?
चीज को दूध से बनाकर तैयार किया जाता है. इसको बनाने के लिए दूध में खास तरह का एक बैक्टीरिया और एंजाइम मिलाए जाते हैं. जिससे दूध जम जाता है और पानी इससे अलग हो जाता है.
चीज को बनाने के लिए सबसे पहले दूध को गर्म करें. इसके बाद इसमें रेनेट (Rennet) या कोई एसिड मिलाया जाता है जिससे दूध फटकर गाढ़ा हो जाता है. इसके बाद उस ठोस हिस्से से पानी यानी व्हे अलग कर दिया जाता है. बचे हुए ठोस पार्ट को दबाकर और प्रोसेस कर के चीज को तैयार किया जाता है. बता दें कि दुनियाभर में कई तरह की चीज मिलती हैं चेडर, मोजरेला, पार्मेजन जैसी सैकड़ों चीज मार्केट में मिलती हैं.
चीज में कौन-कौन से पोषक तत्व पाए जाते हैं?
चीज में पाए जाने वाले पोषक तत्वों की बात करें तो इसे न्यूट्रिशन से भरपूर फूड्स में शामिल किया जाता है. इसमें-
- प्रोटीन
- कैल्शियम
- फॉस्फोरस
- विटामिन B12
- विटामिन A
- जिंक
- हेल्दी फैट
अगर बात करें चीज में पाए जाने वाले पोषक तत्वों की तो लगभग 100 ग्राम चीज में पाए जाते हैं ये न्यूट्रिशन:
| कैलोरी | लगभग 350–400 |
| प्रोटीन | 20–25 ग्राम |
| फैट | 25–33 ग्राम |
| कैल्शियम | 700–800 mg |
| विटामिन B12 | अच्छी मात्रा में |
यही वजह है कि चीज को हड्डियों और मसल्स के लिए फायदेमंद माना जाता है.
चीज खाने के फायदे ( Cheese Khane Ke Fayde)
चीज में कैल्शियम और फॉस्फोरस अच्छी मात्रा में पाया जाता है, इसलिए इसका सेवन हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाने में मदद करता है. इसमें कैल्शियम और फॉस्फोरस अच्छी मात्रा में पाया जाता है.
2. प्रोटीन का बेहतर स्त्रोतजो लोग मसल्स बनाना चाहते हैं और बॉडी को स्ट्रांग करने की सोच रहे हैं तो, ऐसे लोगों के लिए चीज प्रोटीन का अच्छा स्त्रोत हो सकता है.
चीज में हेल्दी फैट और कैलोरी पाई जाती है, जो शरीर को एनर्जी देने में मदद करते हैं.
4. दिमाग के लिए फायदेमंदचीज में विटामिन बी12 और हेल्दी फैट पाया जाता है जो दिमाग के काम करने में मदद करता है.
5. इम्युनिटीचीज में जिंक और विटामिन A पाया जाता है, जो शरीर की इम्यूनिटी को स्ट्रांग बनाना में मदद कर सकता है.
चीज और पनीर में क्या अंतर है?
आपको बता दें कि कई लोगों को लगता है कि पनीर और चीज एक ही है, लेकिन आपको बता दें कि इन दोनों में बहुत अंतर होता है-
पनीर को बनाने के लिए दूध में नींबू या फिर सिरका डालकर बनाया जाता है. इसमें नमक कम होता है और इसको बहुत ज्यादा प्रोसेस नहीं किया जाता है.
चीजचीज को बनाने के लिए दूध में बैक्टीरिया और एंजाइम मिलाया जाता है और फिर इसको महीनों का समय लगता है प्रोसेस होने में. इसमें नमक और फैट दोनों ही पनीर की तुलना में ज्यादा हो सकते हैं.
यानी पनीर ज्यादा नेचुरल होता है जबकि चीज ज्यादा प्रोसेस्ड हो सकता है.
चीज से जुड़े कुछ सावल-
सवाल- रोज चीज खाने से शरीर पर क्या असर पड़ेगा?
जवाब- अगर आप रोज एक सीमित मात्रा में इसका सेवन करते हैं तो ये आपके लिए फायदेमंद हो सकता है.
सवाल- ज्यादा मात्रा में रोज खाएं तो?
जवाब- हर रोज चीज का सेवन ज्यादा मात्रा में करने से वजन बढ़ सकता है. इसके साथ ही ये कोलेस्ट्रॉल के बढ़ाता है जिसका असर हार्ट हेल्थ पर भी पड़ सकता है. इसलिए इसका सेवन सीमित मात्रा में ही करना ठीक है.
सवाल- एक दिन में कितनी चीज खा सकते हैं?
जवाब- एक हेल्दी इंसान एक दिन में लगभग 30 से 40 ग्राम चीज (लगभग 1–2 स्लाइस) का सेवन कर सकता है. हालांकि इसको रोज खाना ठीक नहीं माना जाता है.
सवाल- किन लोगों को चीज नहीं खाना चाहिए?
जवाब- कुछ लोगों को चीज का सेवन सीमित मात्रा में या नहीं ही करना चाहिए-
- जिन लोगों का कोलेस्ट्रॉल लेवल ज्यादा होता है, उनको चीज का सेवन नहीं करना चाहिए.
- जो लोग दिल की बीमारी से पीड़ित हैं.
- जिन लोगों को हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है.
- जो लोग लैक्टोज इनटॉलरेंस हैं.
सवाल- चीज खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान?
जवाब
- चीज खरीदते समय पैकेट की एक्सपायरी डेट जरूर चेक करें.
- जिन चीज में कम सोडियम पाया जाता है, वो वाला चीज चुनें.
- कम फैट वाला चीज.
- किसी ब्रांड वाला चीज ही खरीदें.
सवाल- क्या बाजार में मिलने वाला हर चीज हेल्दी होता है?
जवाब- नहीं. बाजार में मिलने वाला हर चीज हेल्दी नहीं होता.
कई प्रोसेस्ड चीज में-
- ज्यादा नमक
- ज्यादा फैट
- प्रिजर्वेटिव ज्यादा पाए जाते हैं.
History of Samosa- Swaad Ka Safar | समोसे का इतिहास | जानें ईरान से भारत कैसे पहुंचा समोसा
(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)














