वर्कआउट के बाद ब्रोकली खा सकते हैं?

Broccoli Benefits: ब्रोकली एक ऐसी सब्जी है जो एक्सरसाइज के बाद खाने पर कई तरह के फायदे पहुंचा सकती है. यहां जानें ब्रोकली खाने के क्या फायदे हैं. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
वर्कआउट करने के बाद क्या खाना चाहिए | Is it good to eat broccoli every day?

Broccoli Benefits: एक्सरसाइज करने के बाद क्या खाना चाहिए? यह सवाल कई लोगों के मन में आता है. अगर आप भी इसका जवाब ढूंढ रहे हैं तो ये स्टोरी आपकी मदद कर सकती है. सही पोस्ट वर्कआउट डाइट अच्छे स्वास्थ्य में एक बड़ा रोल प्ले करती है, क्योंकि एक्सरसाइज के बाद शरीर की मांसपेशियां थक जाती हैं, टूटती हैं और उन्हें पोषण की बहुत ज्यादा जरूरत होती है ताकि वो रिपेयर होकर और मजबूत बन सकें. ब्रोकली एक ऐसी सब्जी है जो एक्सरसाइज के बाद खाने से शरीर को कई तरह के फायदे पहुंचाए जा सकते हैं. यहां जानें ब्रोकली खाने के क्या फायदे हैं. 

Healthy Food After Workout | Broccoli Khane Se Kya Hota Hai | Exercise Ke Baad Kya Khaye

ब्रोकली खाने के फायदे

प्रोटीन: ब्रोकली में प्रोटीन की मात्रा ज्यादा होती है. जो शरीर की मांसपेशियों की मरम्मत और ग्रोथ में बेहद मददगार है. वेजिटेरियन लोगों के लिए एक्सरसाइज के बाद ब्रोकली का सेवन एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है.

इसे भी पढ़ें: बहुत ज्यादा गर्मी में क्या खाना चाहिए?

एंटीऑक्सीडेंट्स: एक्सरसाइज करने के बाद शरीर में फ्री रेडिकल्स बनते हैं जो मांसपेशियों को नुकसान पहुंचा सकते हैं, लेकिन ब्रोकली में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे विटामिन सी और ई शरीर को इनसे बचाने में मदद कर सकते हैं. 

फाइबर: ब्रोकली में फाइबर ज्यादा मात्रा में पाया जाता है, जो पाचन को दुरुस्त रखता है. वर्कआउट करने के बाद पाचन क्रिया का ठीक रहना बेहद जरूरी होता है ताकि शरीर पोषक तत्वों को अच्छी तरह से अवशोषित कर सके. 

मिनरल्स और विटामिन्स: ब्रोकली में आयरन, कैल्शियम, पोटेशियम, फोलेट और कई विटामिन अ, सी, के जैसे जरूरी तत्व पाए जाते हैं जो शरीर को एनर्जी और ताकत देने में मदद कर सकते हैं.

इम्यूनिटी: वर्कआउट के बाद शरीर थका हुआ महसूस करता है, जिससे इम्यून सिस्टम कमजोर हो सकता है.  ब्रोकली कुछ ऐसे पोषक तत्वों से भरपूर है जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाकर कई तरह की बीमारियों से राहत दिलाने में सहायक हो सकते हैं.

Advertisement

कैसे करें सेवन?

आप चाहें, तो भाप में पकी हुई ब्रोकली को अपने डेली रूटीन में शामिल कर सकते हैं. अगर आपको भाप में पकी हुई ब्रोकली का स्वाद नहीं पसंद तो आप इसे सलाद, सूप या स्मूदी में भी शामिल कर सकते हैं या फिर उबली दाल या ब्राउन राइस के साथ भी इसका सेवन कर सकते हैं.

Watch Video: Gurudev Sri Sri Ravi Shankar Podcast: Stress, Anxiety, Relationship | तनाव कैसे दूर करें

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

Advertisement
Featured Video Of The Day
Owaisi के 'सिर्फ मुसलमानों का एनकाउंटर' वाले बयान पर EX DGP Prashant Kumar का जवाब सुनिए