आज क्या बनाऊं: बची हुई ब्रेड से बनाएं शाही हलवा, स्वाद ऐसा की हर कोई पूछेगा रेसिपी

Bread Halwa Recipe: अगर आपके घर में भी ब्रेड बच जाती है खासकर ब्रेड की पहली और आखिरी स्लाइस, जिसे ना चाहते हुए भी आपको फेंकना पड़ता है. तो आज हम आपके लिए लेकर आए हैं एक ऐसी रेसिपी जो बची हुई ब्रेड से बनेगी और खाने में इतनी टेस्टी की हर कोई इसकी रेसिपी आपसे जरूर पूछेगा.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Bread Halwa Recipe: बची हुई ब्रेड से बनाएं टेस्टी हलवा.

Bread Halwa Recipe: ब्रेड का सेवन अमूमन हर घर में किया जाता है. इसकी सबसे अच्छी बात है कि आप एक ब्रेड से कई तरह की चीज बनाकर खाई जा सकती हैं. आप ब्रेड बटर, सैंडविच से लेकर के कई तरह की डिशेज बनाकर खा सकते हैं. लेकिन क्या आपको पता है कि आप ब्रेड से टेस्टी हलवा बनाकर भी खा सकते हैं. अगर आपके घर में भी ब्रेड बच गई हैं और सूख गई हैं तो उनको फेंकने की बजाय आप मिनटों में टेस्टी, मलाईदार और शाही मिठाई बनाकर खा सकते हैं. आप यकीन नहीं मानेंगे कि ये इतना टेस्टी बनकर तैयार होगा कि इसे खाने वाला हर कोई आपकी तारीफ भी करेगा और आपसे इसकी रेसिपी भी पूछेंगे. तो चलिए जानते हैं सूखी ब्रेड से मलाईदार और टेस्टी हलवा बनाने की रेसिपी.

ब्रेड हलवा बनाने की रेसिपी ( Bread Halwa Recipe)

ये भी पढ़ें: आज क्या बनाऊं: निशा मधुलिका ने बताया इम्यूनिटी बूस्टर लड्डू की रेसिपी, बीमारियां रहेंगी कोसो दूर

सामग्री 

  • ब्रेड स्लाइस (5-6)
  • देसी घी
  • फुल क्रीम दूध 
  • चीनी ( स्वादानुसार)
  • इलायची पाउडर
  • काजू-बादाम
  • किशमिश

बनाने का तरीका 

ब्रेड का हलवा बनाने के लिए सबसे पहले आप एक कड़ाही में घी को गरम करें और फिर इसमें ब्रेड के टुकड़े डालकर धीमी आंच पर उनको हल्का ब्राउन और क्रिस्पी होने तक सेंकें. ब्रेड जितनी अच्छी तरह से फ्राई होगी आपका हलवा उतना ही टेस्टी भी बनेगा. 

अब एक पैन में दूध को गर्म करने के लिए रख दें. इसमें दूध और इलायची डालकर इसे उबलने दें. जब दूध अच्छे से उबल जाए तो गर्म दूध में धीरे धीरे भुनी हुई ब्रेड को मिलाएं. इस बात का ध्यान रखें कि दूध में ब्रेड पूरी तरह से ना घुले, बस वो दूध को अच्छी तरह से सोख ले. अब आपको इसे धीमीं आंच पर इसको तब तक पकाना है जब तक हलवा पैन को छोड़ने ना लगे. जब हलवा पैन से छूटने लगे तो समझ जाइए की आपका ब्रेड का हलवा बनकर तैयार है. आखिर में इसमें ड्राई फ्रूट्स डालकर सभी चीजों को अच्छे से मिक्स करें. आपका हलवा बनकर तैयार है. 

History of Samosa- Swaad Ka Safar | समोसे का इतिहास | जानें ईरान से भारत कैसे पहुंचा समोसा

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

Featured Video Of The Day
Sambhal Burqa News: 'बुर्के' में शिवभक्ति, मौलाना को क्यों लगी 'मिर्ची'? | UP Kawad Yatra News