एक बार पढ़ा हुआ जनम-जनम तक रहेगा याद! एग्जाम से पहले बच्चों को खिलाएं दिमाग तेज करने वाली ये 5 चीजें, जानें याददाश्त कैसे बढ़ाएं

Top Brain-Boosting Foods:  आज हम आपको कुछ ऐसे फूड्स के बारे में बताने वाले हैं जो बच्चों की ब्रेन पावर को बढ़ाने में बेहद मददगार साबित हो होंगे. यहां जानें कौन से हैं वो जादुई फूड्स जो  कन्सन्ट्रेशन, याददाश्त और सोचने-समझने की क्षमता बेहतर बना सकेंगे.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
बच्चों को दिमाग तेज करने के लिए क्या खिलाना चाहिए?

Top Brain-Boosting Foods: मानसिक विकास के साथ ही साथ बच्चों का शारीरिक विकास भी उनके खाने-पीने की आदतों पर निर्भर करता है. एग्जाम का समय है, ऐसे में बच्चें न चाहते हुए भी स्ट्रेस लेंगे. माता-पिता होने के फर्ज़ से यह जरूरी है कि आप उनका इस समय अच्छे से ध्यान रखें. सही डाइट न केवल उनके शरीर को ताकत देती है, बल्कि उनके दिमाग को भी तेज बनाती है. इसलिए आज हम आपको कुछ ऐसे फूड्स के बारे में बताने वाले हैं जो बच्चों की ब्रेन पावर को बढ़ाने में बेहद मददगार साबित हो होंगे. यहां जानें कौन से हैं वो जादुई फूड्स जो कन्सन्ट्रेशन, याददाश्त और सोचने-समझने की क्षमता बेहतर बना सकेंगे.

पढ़ने वाले बच्चों को क्या खाने से दिमाग तेज होता है?

ब्लूबेरी: ब्लूबेरी एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर है, जो दिमाग की कोशिकाओं को डैमेज होने से बचते हैं. नियमित रूप से इसका सेवन ब्रेन के न्यूरॉन्स को एक्टिव बनाता है और मानसिक थकान को दूर करता है.

दही: दही आयोडीन का बेहतरीन स्रोत है इसमें प्रोटीन, जिंक, विटामिन B12 और सेलेनियम के साथ ही साथ ही और भी कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं, ब्रेन डेवलपमेंट और फंक्शन के बेहद जरूरी माने जाते हैं. इसलिए अपने बच्चें की डाइट में दही को जरूर शामिल करें. 

डार्क चॉकलेट: डार्क चॉकलेट ब्रेन के लिए भी बेहद फायदेमंद मानी जाती है. इसमें फ्लेवोनोइड्स और कैफीन होते हैं, जो दिमाग को सक्रिय रखते हैं, लेकिन ध्यान रखें, इसे सीमित मात्रा में ही दें. 

अंडे: अंडा बच्चों के लिए एक कंप्लीट फूड माना जाता है. प्रोटीन और कोलीन नामक पोषक तत्व से भरपूर अंडा ब्रेन के मेमोरी सेंटर को मजबूत बनाने में बेहद मददगार है.

अखरोट: अखरोट को ब्रेन फूड के नाम से जाना जाता है. इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो दिमाग के विकास और उसकी कार्यक्षमता को बढ़ाने में मदद करता है.

Advertisement

इसे भी पढ़ें: क्यों खास है रमजान का पाक महीना, जानें सेहरी और इफ्तार का महत्व और क्या खाएं और क्या नहीं

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

Advertisement
Featured Video Of The Day
UP में Congress का हल्ला बोल! Vidhansabha घेराव करने पहुंचे कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज, कई गिरफ्तार