भीगी हुई अखरोट खाने के क्या फायदे हैं?

Bheege Akhrot Ke Fayde: भीगे अखरोट एंटीऑक्सीडेंट्स, ओमेगा-3 फैटी एसिड्स, और प्रोटीन से भरपूर होते हैं. तो चलिए जानते हैं किन लोगों के लिए भीगे हुए अखरोट का सेवन फायदेमंद हो सकता है. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
अखरोट को खाने का सही तरीका क्या है? | Is walnut good on an empty stomach?

Bheege Akhrot Ke Fayde: अखरोट सुपरफूड की लिस्ट में शामिल है, यह स्वाद के साथ-साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद है. ज्यादातर लोग इसे सूखा खाना पसंद करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं? इसे अगर रातभर पानी में भिगोकर सुबह खाया जाए तो शरीर को दोगुने फायदे मिल सकते हैं. भीगे अखरोट एंटीऑक्सीडेंट्स, ओमेगा-3 फैटी एसिड्स, और प्रोटीन से भरपूर होते हैं. तो चलिए जानते हैं किन लोगों के लिए भीगे हुए अखरोट का सेवन फायदेमंद हो सकता है.

Bheege Hue Akhrot Khane Ke Fayde | Bheege Akhrot Ki Taseer | Bheege Akhrot Khane Se Kya Hota Hai

अखरोट खाने से कौन सी बीमारी दूर होती है?

पेट: भीगे अखरोट में पाया जाने वाला फाइबर पाचन क्रिया को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है. इसका सेवन पेट से जुड़ी समस्याएं जैसे कब्ज, गैस, और सूजन को कम करने में मददगार है. पेट को ठीक रखने के लिए इसका सेवन किया जा सकता है. 

इसे भी पढ़ें: सुबह खाली पेट संतरा का जूस पीने से क्या होता है?

हड्डियां: भीगे अखरोट में कैल्शियम और मैग्नीशियम की मात्रा ज्यादा होती है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करती है. ऑस्टियोपोरोसिस जैसी हड्डी से जुड़ी बीमारियों का खतरा कम करने में भीगे अखरोट फायदेमंद हैं. 

वजन: भीगे हुए अखरोट फाइबर और प्रोटीन से भरपूर होते हैं जो पेट को लंबे समय तक भरा रखकर ज्यादा खाने से बचाते हैं, जिससे वजन कम करने में मदद मिल सकती है. वेट लॉस करना चाहते हैं? भीगे अखरोट का सेवन जरूर करें. 

दिल: भीगे अखरोट ओमेगा-3 और ओमेगा-6 से भरपूर हैं, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखकर हार्ट से जुड़ी बीमारियों का खतरा कम करने में मदद कर सकते हैं. दिल को हेल्दी रखने के लिए भीगे अखरोट खाएं जा सकते हैं.

इम्यूनिटी: भीगे हुए अखरोट एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होते हैं, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद कर सकते हैं. मौसमी बीमारियों से दूर रहने के लिए भीगे अखरोट का सेवन किया जा सकता है.

Advertisement

Watch Video: Gurudev Sri Sri Ravi Shankar Podcast: Stress, Anxiety, Relationship | तनाव कैसे दूर करें

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

Featured Video Of The Day
पहला National Film Award मिलने पर Vikrant Massey के मन में क्या चल रहा था? Exclusive बातचीत