होली पर पी ली है भांग वाली ठंडाई तो नशा उतारने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय, तुरंत मिलेगी राहत

Bhaang Ka Nashe Kaise Utare: अगर आपने भी भांग पी ली है और इसका नशा और हैंगओवर उतारना चाहते हैं तो हमारे पास कुछ घरेलू नुस्खे हैं जो आपके काम आ सकते हैं. इनकी मदद से आप इसके नशे को जल्दी से उतार सकते हैं. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Bhaang Ka Nasha: भांग का नशा उतारने के लिए पिएं ये चीजें.

Bhaang Ka Nashe Kaise Utare: होली का त्योहार रंगों से भरा होता है. इसके साथ स्वादिष्ट पकवानों से घर की मेज सजी होती है. इस साल होली 14 मार्च को मनाई जा रही है. बता दें कि ये त्योहार रंगों और मस्ती से भरा होता है. इस दिन लोग ठंडाई का सेवन भी करते हैं जिसमें कई लोग भांग मिलाकर पीते हैं. भांग का नशा ऐसा होता है जो काफी देर तक रहता है. जब आप इसका सेवन करना शुरू करते हैं तो आपको पता नहीं लगता है लेकिन धीरे-धीरे इसका नशा चढ़ता है और फिर इंसान एक अलग ही दुनिया में होता है ( अगर ऐसा कहा जाए तो शायद ये गलत नहीं होगा). बता दें कि भांग पीने के बाद लोगों को हैंगओवर हो जाता है, जो कई दिनों तक रहता है. इसका नशा उतरने में समय लगता है. इसके हैंगओवर में लोगों को उल्टी, सिरदर्द और कमजोरी जैसी समस्या हो सकती है. ऐसे में अगर आपने भी भांग पी ली है और इसका नशा और हैंगओवर उतारना चाहते हैं तो हमारे पास कुछ घरेलू नुस्खे हैं जो आपके काम आ सकते हैं. इनकी मदद से आप इसके नशे को जल्दी से उतार सकते हैं. 

भांग का नशा उतारने के लिए क्या करें ( Bhaang Ka Nasha Utarne ke Liye Kya Kare)

मीठा खाने के शौकीन हैं तो इस होली झटपट ऐसे बनाएं स्वादिष्ट नारियल के लड्डू, नोट करें रेसिपी

नींबू और खट्टे फल

नींबू खट्टा होता है जो नशा उतारने के सबसे ज्यादा इस्तेमाल किए जाने वाले घरेलू उपायों में से एक है. इसके अलावा आप संतरे, मौसमी जैसे खट्टे फलों की भी मदद ले सकते हैं. इसमें पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट नशे को कम करने में मदद करते हैं. नशा उतारने के लिए एक गिलास गुनगुने पानी में आधा नींबू का रस मिलाकर इसका सेवन करें. ऐसा करने से राहत मिल सकती है. 

नारियल पानी

जब हम किसी नशीली चीज का सेवन करते हैं तो हमारा शरीर डिहाइड्रेट हो जाता है. ऐसे में आप खुद को हाइड्रेट रखें ये नशे को कम करने में आपकी मदद कर सकता है. नारियल पानी का सेवन इसमें पाए जाने वाले मिनरल्स और इलेक्ट्रोलाइट्स शरीर को हाइड्रेट करने में मदद करते हैं. 

अदरक

अदरक का सेवन भी नशा उतारने में मददगार हो सकता है.  इसके लिए आप अदरक के एक टुकड़े को मुंह में डाल लें और इसे चबाएं. इसके अलावा अगर आप सीधे इसको नहीं खा सकते हैं तो आप शहद, नींबू और अदरक के रस को गुनगुने पानी के साथ मिलाकर इसका सेवन कर सकते हैं. 

Advertisement

History of Samosa- Swaad Ka Safar | समोसे का इतिहास | जानें ईरान से भारत कैसे पहुंचा समोसा

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

Featured Video Of The Day
US Delays Attack on Iran: 48 Hour Ultimatum से पीछे क्यों हटे ट्रंप | Middle East Crisis