मलाइका अरोड़ा के साथ अर्जुन कपूर ने इस क्लासिक फास्ट फूड का मजा लेते हुए मनाया अपना बर्थडे

अर्जुन कपूर के जन्मदिन के खास मौके पर, दोनों ने अपने डाइट रूटीन को साइड करते हुए क्लासिक फास्ट-फूड कॉम्बो का मजा लेने का फैसला किया,

विज्ञापन
Read Time: 16 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • अपने पेरिस ट्रिप की रेगुलर अपडेट की झलक सोशल मीडिया पर दे रहे हैं.
  • 'सिटी ऑफ लव' में वेकेशेन मना रहे हैं.
  • मलाइका ने भी इंस्टाग्राम पर अर्जुन कपूर को बर्थडे विश डे पोस्ट किया था.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर अपने पेरिस ट्रिप की रेगुलर अपडेट की झलक सोशल मीडिया पर दे रहे हैं. दोनों अर्जुन कपूर का जन्मदिन मनाने के लिए 'सिटी ऑफ लव' में वेकेशेन मना रहे हैं, जो कल (26 जून) 37 साल के हो गए. ऐसा लग रहा था कि शहर ने दोनों में रोमांस को उभारा है. बैंकग्राउंड में एफिल टॉवर के साथ तस्वीरें क्लिक करने से लेकर एक-दूसरे को स्वादिष्ट भोजन खिलाने तक, वे दोनों अपने 'ट्रिप' का मजा हर तरह से ले रहे हैं.

Tandoori Chicken Roll Ups: यह तंदूरी चिकन रोल अप्स आपके वीकेंड को बनाएगा मजेदार

अर्जुन कपूर के जन्मदिन के खास मौके पर, दोनों ने अपने डाइट रूटीन को साइड करते हुए क्लासिक फास्ट-फूड कॉम्बो का मजा लेने का फैसला किया, जिसे पूरी दुनिया पसंद करती है. और इसका अनुमान लगाना बिल्कुल भी मुश्किल नहीं है - बर्गर और फ्रेंच फ्राइज़. दोनों ने कोको पेरिस रेस्टोरेंट में अपनी मजेदार और प्यारी तस्वीरों के साथ इस साधारण, आम भोजन को एक फैंसी बर्थडे-स्पेशल फीस्ट की तरह बना दिया. दोनों ने अर्जुन के बर्थडे ब्रंच के लिए इस लोकप्रिय कॉम्बो मील को चुना और कई तस्वीरें और वीडियो भी पोस्ट किए.

यहां देखें:

मलाइका ने कराउसल पोस्ट शेयर किया और कैप्शन में लिखा: "रविवार है और जन्मदिन भी है ... ब्रंच तो बनता है." टेबल पर, हम कुछ क्रिस्पी ब्रेड और क्रीमी डिप्स भी देख सकते थे. दोनों ने सफेद रंग कपड़े पहने थे, और इसीलिए मलाइका ने हैशटैग – “#whiteseries” भी जोड़ा.

मलाइका और अर्जुन ने भी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बर्थडे इंडल्जेंस की तस्वीरें पोस्ट कीं. एक बाउल से फ्राइज खाते हुए मलाइका ने लिखा, "जब पेरिस में, दोस्त से पहले फ्राइज़." और एक बड़ा सा बर्गर खाते हुए, अर्जुन ने यह लिखकर अपना बचाव किया, “आज तो बनता है बॉस.

इस स्वादिष्ट बर्गर एंड फ्राइज़ बर्थडे ब्रंच से पहले, मलाइका और अर्जुन ने मॉर्डन आर्ट म्यूजिम, पालिस डी टोक्यो में डिजर्ट का मजा लिया. अर्जुन कपूर ने दो तरह की डिजर्ट की एक तस्वीर पोस्ट की, एक थी बेरीज के साथ सबसे ऊपर चॉकलेट फज और दूसरी थी मिल-फ्यूइल. इसके बारे में सब कुछ यहां पढ़ें.

Advertisement

मलाइका अरोड़ा ने भी इंस्टाग्राम पर अर्जुन कपूर को बर्थडे विश करते हुए एक बर्थडे पोस्ट किया था. पोस्ट में अर्जुन को एक डिजर्ट (शायद, जन्मदिन का केक) की तरह दिखने वाली चीज खिलाते हुए एक वीडियो दिखाया गया, और अर्जुन काफी खुश दिखाई दिए.

Advertisement

हम मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर दोनों को पेरिस में उनके फूड ऑर्गेज्म पर देखने के लिए उत्साहित हैं. हम यह देखने के लिए इंतजार नहीं कर सकते कि वे आगे क्या करेंगे.

घर पर मिनटों में कैसे बना सकते हैं यह फेमस कोल्हापूरी नमकीन

Featured Video Of The Day
Amit Shah Bihar Visit: Sitamarhi से अमित शाह का Lalu Yadav पर हमला | Bihar Elections 2025 | Politics