Vrindavan Famous Dishes: होली पर जा रहे हैं मथुरा-वृंदावन, तो इन 8 लजीज पकवानों को जरूर करें ट्राई

Vrindavan Famous Dishes: मथुरा-वृंदावन की होली पूरी दुनिया में मशहूर है. अगर आप भी इस होली मथुरा-वृंदावन जा रहे हैं, तो वहां के इन 8 फेमस फूड्स को जरूर ट्राई करें.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
Vrindavan Famous Dishes: मथुरा-वृंदावन जाकर क्या खाएं.

Vrindavan Street Food: होली के पर्व में महज कुछ ही दिन बचे हैं. होली रंगों का त्यौहार है. होली का जिक्र होते ही मथुरा-वृंदावन का ख्याल आ जाता है. अगर आप इस बार होली पर कुछ हटकर एक्सपीरियंस करना चाहते हैं, तो मथुरा और वृंदावन से बेहतर कोई जगह नहीं हो सकती. यहां की लठमार होली तो पूरी दुनिया में मशहूर है ही, लेकिन हम आज यहां के कुछ खास पकवानों के बारे में बात कर रहे हैं.  ब्रज की गलियों में घूमते हुए जब तक आप यहां के चटपटे और मीठे खाने का स्वाद न चख लें, तब तक आपकी यात्रा अधूरी है. तो चलिए जानते हैं मथुरा-वृंदावन जाकर किन फूड्स को जरूर ट्राई करना चाहिए. 

मथुरा-वृंदावन जाकर जरूर खाएं ये व्यंजन- (Vrindavan Jaker Kya Khaye) 

1. बेड़ई और आलू की सब्जी- (Bedai with Aloo Sabzi)

​ब्रज की सुबह की शुरुआत अगर बेड़ई से न हो, तो कुछ कमी सी लगती है. यह एक खास तरह की पूड़ी होती है, जिसे आटे और उड़द की दाल के पेस्ट से तैयार किया जाता है. जब इसे गरमा-गरम तलकर तीखी और चटपटी आलू की सब्जी के साथ परोसा जाता है, तो स्वाद और बढ़ जाता है. खास बात यह है कि यहां की आलू की सब्जी में प्याज और लहसुन का इस्तेमाल नहीं किया जाता. 

2. माखन मिश्री- (Makhan Mishri)

​वृंदावन आए और कान्हा का पसंदीदा माखन नहीं खाया? यह तो हो ही नहीं सकता. मिट्टी के छोटे-छोटे कुल्हड़ों में मिलने वाला सफेद माखन और उसके ऊपर दानेदार मिश्री, सीधा आपको भक्ति के रस में डुबो देगा. मंदिरों में इसे भोग के रूप में भी दिया जाता है. यह इतना हल्का और फ्रेश होता है कि मुंह में जाते ही घुल जाता है. इस लिए जब भी आप मथुरा-वृंदावन जाए, तो इसे जरूर ट्राई करें.

​3. मथुरा के पेड़े- (Peda)

​मीठा खाने के शौकीन हैं, तो आप यहां के पेड़े जरूर ट्राई करें. खोया, चीनी और शुद्ध घी से बने ये पेड़े थोड़े दानेदार होते हैं और इनका स्वाद काफी गहरा होता है. ऊपर से डाली गई इलायची की खुशबू इसे और भी खास बना देती है.

4. मटका लस्सी- (Matka Lassi)

​होली की भागदौड़ और रंगों के बीच अगर कुछ ठंडा मिल जाए, तो मजा आ जाता है. यहां की मटका लस्सी बहुत गाढ़ी और क्रीमी होती है. दही, चीनी और गुलाब के सिरप से बनी इस लस्सी के ऊपर ढेर सारी मलाई और ड्राई फ्रूट्स डाले जाते हैं.

​5. ठंडाई- (Thandai)

​होली का त्यौहार ठंडाई के बिना अधूरा है. दूध, केसर, गुलाब की पंखुड़ियों, सौंफ और ढेर सारे मेवों से तैयार यह ड्रिंक ब्रज की होली की जान है. इसे पीते ही शरीर में एक नई एनर्जी आ जाती है.

Advertisement

​6. आलू टिक्की चाट- (Aloo Tikki Chaat)

​चटपटा खाने वालों के लिए यहां की आलू टिक्की बेस्ट है. घी में कुरकुरी तली हुई टिक्की को जब दही, सोंठ, हरी चटनी और मसालों के साथ सर्व किया जाता, तो देखते ही मुंह में पानी आ जाता है. 

​7. जलेबी और रबड़ी- (Jalebi with Rabri)

​गरमा-गरम चाशनी में डूबी कुरकुरी जलेबियां और उनके साथ ठंडी-ठंडी गाढ़ी रबड़ी! इस कॉम्बिनेशन की बात ही अलग होती है. 

​8. दही भल्ला- (Dahi Bhalla)

​उड़द की दाल के सॉफ्ट और स्पंजी भल्ले जब ठंडे-मीठे दही और चटपटी चटनी के साथ सर्व किए जाते हैं, तो मजा ही आ जाता है.

Advertisement

ये भी पढ़ें- Holi Recipe 2026: होली पर बनाएं बिना तेल की स्वादिष्ट और हेल्दी गुजिया, नोट करें रेसिपी

World Health Day पर Dr. Naresh Trehan से जानें बीमारियों से बचने और लंबी उम्र पाने के राज, दिल के डॉक्टर से दिल की बात...

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

Advertisement
Featured Video Of The Day
चिंतन रिसर्च फाउंडेशन की कॉन्फ्रेंस: क्यों Africa है भारत के लिए अगला बड़ा Manufacturing Hub?