Pointed Gourd Eating Benefits: गर्मी के मौसम में खानपान में सावधानी बरतना जरूरी है. कब्ज, गैस और अपच की समस्या से परेशान लोगों के लिए परवल की सब्जी बेहद कारगर है. पोषक तत्वों से भरपूर परवल को गर्मियों में अपने आहार में शामिल करने की सलाह हेल्थ एक्सपर्ट्स देते हैं.यह सब्जी पाचन तंत्र को मजबूत बनाती है और कई स्वास्थ्य लाभ देती है. परवल का वैज्ञानिक नाम ट्राइकोसेन्थेस डायोइका रॉक्सब है. इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर होता है जो पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है. परवल में एंटीऑक्सीडेंट्स भी पाए जाते हैं, साथ ही यह खून को शुद्ध करने में मददगार है.
रिसर्च के अनुसार, परवल प्रोटीन और विटामिन ए से भरपूर है. इसमें औषधीय गुण हैं, जो ब्लड शुगर और ट्राइग्लिसराइड्स के लेवल को नियंत्रित करने में सहायक साबित होते हैं.
आयुर्वेद और यूनानी चिकित्सा पद्धति में परवल का विशेष महत्व है. प्राचीन ग्रंथ चरक संहिता में पीलिया समेत कई रोगों के इलाज के लिए परवल के फल और पत्तियों का उल्लेख मिलता है. इसे ‘तृप्तिघ्न' भी कहा जाता है क्योंकि यह भोजन से तृप्ति दिलाने में मदद करता है.
परवल की सब्जी खाने के फायदे- (Benefits Of Eating Pointed Gourd)
- कफ- आयुर्वेद के अनुसार परवल कफ और पित्त दोष को संतुलित रखता है.
- पेट के लिए- गर्मियों में कब्ज और अपच आम समस्या है. परवल का फाइबर पेट साफ रखता है और गैस की समस्या कम करता है.
- मोटापा- परवल में कैलोरी कम होती है और फाइबर ज्यादा होता है. इसके नियमित सेवन से वजन संतुलित रहता है और वजन घटाने में भी मदद मिलती है.
- डायबिटीज- डायबिटीज के मरीजों के लिए परवल फायदेमंद है. यह ब्लड शुगर को संतुलित रखने में सहायता करता है.
- स्किन- परवल त्वचा के लिए फायदेमंद है. एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर परवल चेहरे पर रौनक बनाए रखता है और त्वचा को स्वस्थ रखता है.
- इम्यूनिटी- परवल इम्यूनिटी बढ़ाता है, साथ ही अन्य पोषक तत्व प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाते हैं.
कैसे करें परवल का सेवन- (How To Consume Parwal Ki Sabji)
परवल को कई तरीकों से खाया जा सकता है. इसे सब्जी, भुजिया, चोखा, सूप, करी, अचार या मिठाई के रूप में तैयार किया जाता है. गर्मियों में हल्की परवल की सब्जी बनाकर खाना सबसे अच्छा रहता है.
नोटः परवल सभी के लिए उपयुक्त नहीं है. कुछ लोगों को इससे परहेज करना चाहिए. इसलिए डॉक्टर या आयुर्वेद विशेषज्ञ की सलाह लेकर ही इसका सेवन करें.
ये भी पढ़ें- सीमेंट नहीं, गुड़ और गोंद से हो रही है लखनऊ के शाही किचन की मरम्मत, 200 साल से हजारों लोगों के लिए बनता है खाना
अस्थमा पूरी तरह क्यों ठीक नहीं हो सकता? डॉक्टर ने क्या कहा जानिए
(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)














