लेट उठते हैं और बिना कुछ खाए भाग जाते हैं ऑफिस, तो नोट कर लें ये हेल्दी-क्विक रेसिपी, 5 मिनट से भी कम समय में बनकर होगी तैयार

Quick and Healthy Breakfast Recipe: अगर आप भी सुबह उठकर ऑफिस जाते हैं और आपके पास इतना टाइम नहीं होता है कि आप जल्दी उठकर अपने लिए ब्रेकफास्ट तैयार करें, तो आज हम आपको बताएंगे कुछ ऐसी क्विक रेसिपी जो झटपट बनकर तैयार हो जाएंगी.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
अकेले रहते हैं और ऑफिस बिना ब्रेकफास्ट के जाते हैं, तो नोट करें ये रेसिपी.

Healthy Breakfast Ideas: आज की तेज रफ्तार जिंदगी में हर किसी के पास किचन में खड़े होकर खाना बनाने का समय या सुविधा नहीं होती. ऐसे में लोग बाहर का जंक फूड खाकर अपना पेट भरते हैं, जो सेहत के लिए नुकसानदायक है, लेकिन आयुर्वेद और विज्ञान की मानें तो कुछ ऐसी चीजें हैं, जिन्हें सही जानकारी के साथ बनाया जाए तो सेहत को लाभ पहुंचाती हैं. इनमें ओट्स से लेकर स्प्राउट्स जैसी चीजें शामिल हैं, जो शरीर को ऊर्जा देने के साथ-साथ पाचन को स्वस्थ बनाए रखती हैं और लंबे समय तक पेट भरा रखती हैं. 

ओट्स 

आज के समय में ओट्स को सबसे आसान और हेल्दी विकल्प माना जाता है. आयुर्वेद के अनुसार, ओट्स हल्का और सुपाच्य भोजन होता है, जो पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है. इसमें फाइबर भरपूर मात्रा में होता है, जिससे पेट लंबे समय तक भरा रहता है और बार-बार भूख भी नहीं लगती. विज्ञान भी कहता है कि ओट्स में मौजूद घुलनशील फाइबर दिल की सेहत के लिए अच्छा होता है और कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में मदद करता है. इसे दूध या पानी में भिगोकर, ऊपर से फल, शहद या ड्राई फ्रूट्स डालकर आसानी से खाया जा सकता है. यह एक ऐसा नाश्ता है जो 5 मिनट में तैयार हो जाता है और शरीर को धीरे-धीरे ऊर्जा देता है.

दही और फल

दही और फलों का मिश्रण भी एक बेहतरीन विकल्प है. आयुर्वेद में दही को जीवाणु युक्त यानी अच्छे बैक्टीरिया वाला माना गया है, जो पेट को स्वस्थ रखते हैं. विज्ञान में इन्हें प्रोबायोटिक्स कहा जाता है, जो पाचन को सुधारते हैं और इम्युनिटी बढ़ाते हैं. जब इसमें केला, सेब या पपीता जैसे फल मिलाए जाते हैं तो यह और भी ज्यादा पौष्टिक बन जाता है.

स्प्राउट्स 

अंकुरित दालों में विटामिन्स और मिनरल्स की मात्रा बढ़ जाती है. मूंग या चना स्प्राउट्स में प्रोटीन भरपूर होता है, जो शरीर की ताकत बढ़ाता है और मांसपेशियों को मजबूत करता है. नींबू, नमक और थोड़ा प्याज मिलाकर इसे स्वादिष्ट बनाया जा सकता है. यह न केवल एनर्जी देता है बल्कि वजन को संतुलित रखने में भी मदद करता है.

Advertisement

ब्रेड और पीनट बटर 

अगर जल्दी में कुछ खाना हो तो पीनट बटर और ब्रेड भी अच्छा विकल्प है. पीनट बटर में प्रोटीन और हेल्दी फैट्स होते हैं, जो शरीर को तुरंत ऊर्जा देते हैं. आयुर्वेद में मूंगफली को बलवर्धक माना गया है, यानी यह शरीर को ताकत देती है. ब्राउन ब्रेड के साथ इसे खाने से फाइबर भी मिलता है, जिससे पाचन सही रहता है.

ये भी पढ़ें: Air Fryer Recipe: सुबह ऑफिस जाने की है जल्दी तो 2 मिनट में एयर फ्रायर मे बनाएं ब्रेकफास्ट, यहां देखें रेसिपी

Advertisement

सैंडविच 

ब्राउन ब्रेड में खीरा, टमाटर, उबले आलू या पनीर डालकर एक हेल्दी मील तैयार किया जा सकता है. इसमें डाली गई कच्ची सब्जियां शरीर को विटामिन्स और मिनरल्स देती हैं, जो रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करते हैं. हल्के मसालों के साथ इसका स्वाद और बढ़ जाता है, और यह पेट भी भरता है.

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

Featured Video Of The Day
Sarvodaya Foundation India Season 2: Ujjain और Nagpur में दिव्यांगों बच्चों के लिए बना अनोखा मिशन