Easy Recipe For Iftar Party: रमजान, जिसे 'कुरान का महीना' भी कहा जाता है. इस्लामिक कैलेंडर में यह सबसे पाक महीना माना जाता है. यह साल का सबसे अच्छा समय है जहां सभी मुसलमान एक साथ प्रार्थना करते हैं और भोजन करते हैं. रोजा की शुरूआत सुबह के उठने से लेकर शाम तक रहती है. रोजा शुरू होने से पहले 'सेहरी' और 'इफ्तार' रोजा को खोलने के लिए दिन के अंत में खाया जाने वाला मील है. अगर आप भी डिनर में चिकन से कुछ टेस्टी बनाना चाहते हैं, तो इन 4 रेसिपीज को जरूर करें ट्राई.
इफ्तार पार्टी मेनू में शामिल करें ये चिकन रेसिपी- (Best Chicken Recipes For Iftar Party Menu)
1. दम बिरयानी-
बिरयानी डिनर में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका रखती है. दम बिरयानी का स्वाद रमजान में खास होता है. इसे चिकन, बासमती चावल, मसाले के साथ बनाया जाता है. रेसिपी के लिए यहां क्लिक करें.
2. मलेशियाई चिकन करी-
रेगुलर चिकन करी से हटकर आप मलेशियाई चिकन करी को ट्राई कर सकते हैं. इस करी को मलेशियन मसालों, नारियल के दूध, लेमनग्रास के मिश्रण के साथ तैयार किया जाता है. इसे बनाना बहुत आसान है. यह रसदार चिकन और सुगंधित मसालों से भरपूर एक बहुत ही स्वादिष्ट और दिलकश चिकन करी है. रेसिपी के लिए यहां क्लिक करें.
3. रोस्ट चिकन-
चिकन रोस्ट इफ्तार के लिए एक परफेक्ट मील का काम करता है. चिकन को आमतौर पर आग के संपर्क में तैयार किया जाता है या ओवन में पकाया जाता है. इसमें कुछ रोस्टेडे आलू और सिम्पल सलाद को एड कर सकते, जो चिकन प्लेट को राउंड करने के लिए एक अच्छा ऑप्शन है. रेसिपी के लिए यहां क्लिक करें.
4. तंदूरी मुर्ग-
तंदरी मुर्ग को सबसे लोकप्रिय भारतीय ऐपेटाइज़र के रूप में जाना जाता है. इसे खास मसालों और रसीले चिकन के साथ तैयार किया जाता है. इसका टेंगी स्वाद इसे और भी खास बनाता है. रेसिपी के लिए यहां क्लिक करें.
ये भी पढ़ें- AIIMS के डॉक्टर ने बताए 10 जादुई ड्रिंक्स, जो पेट की हर समस्या को करेंगे दूर और गट हेल्थ को बनाएंगे मजबूत
World Health Day पर Dr. Naresh Trehan से जानें बीमारियों से बचने और लंबी उम्र पाने के राज, दिल के डॉक्टर से दिल की बात...
(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)














