PICS: टीवी की ये मशहूर शख्सियतें अब तक हैं सिंगल, सभी हैं 30 के पार

PICS: टीवी की ये मशहूर शख्सियतें अब तक हैं सिंगल, सभी हैं 30 के पार

नई दिल्ली:

टीवी सीरियल 'ये हैं मोहब्बतें' से पॉपुलर हुईं दिव्यंका त्रिपाठी ने तो अपना जीवन साथी चुन लिया है। दिव्यंका ने इसी साल जनवरी में विवेक दाहिया से सगाई की थी और यह खबर भी है कि इसी साल दोनों की शादी भी हो जाएगी। लेकिन, अभी ऐसी कईं टीवी की शख्सियतें हैं, जिनको अपने हमसफर की तलाश है।

आइए, डालते हैं टीवी की उन शख्सियतों पर एक नजर जो अभी तक हैं सिंगल-
 

साक्षी तंवर
साक्षी तंवर टीवी और बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं। साक्षी ने बालाजी टेलीफिल्म्स द्वारा निर्मीत टीवी सीरियल 'कहानी घर-घर की' और 'बड़े अच्छे लगते हैं' से अपनी पहचान बनाई। उन्होंने विभिन्न टेलीविजन सारियल, रियलिटी शो और फिल्मों में अभिनय किया है। साक्षी 43 साल की हो चुकी हैं, उनका जन्म 12 जनवरी 1973 में हुआ था। इन्होंने अभी तक शादी नहीं की। साक्षी बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की अगली फिल्म 'दंगल' में नजर आएंगी।  
 
एकता कपूर
एकता कपूर एक फिल्म प्रोड्यूसर हैं। यह बालाजी टेलीफिल्म्स की क्रिएटिव हेड एवं संयुक्त प्रबंध निदेशक हैं। इनके पिता भी प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेता जीतेन्द्र और मां शोभा कपूर हैं। इनका छोटा भाई तुषार कपूर भी बॉलीवुड एक्टर है। एकता 40 साल की हैं, इनका जन्म 19 जून 1975 में हुआ था। एकता भी अभी तक अविवाहित हैं।
 
शिल्पा शिंदे
टीवी सीरियल 'भाभी जी घर पर हैं' में 'भाभी जी' का किरदार निभाकर लोकप्रिय हुईं शिल्पा शिंदे का जन्म 18 अगस्त 1977 में हुआ है। शिल्पा 38 साल की हो चुकी हैं, लेकिन अभी तक उन्होंने शादी नहीं की है।
 
कविता कौशिक
सब टीवी के मशहूर सीरियल 'एफआईआर' में चंद्रमुखी चौटाला का किरदार निभाकर अपनी पहचान बनाने वाली कविता कौशिक अपने माता-पिता की एकमात्र संतान हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरूआत बालाजी टेलीफिल्म्स के 'कुटुम्ब' नामक सीरियल से की थी। 'कुटुम्ब' सीरियल के बाद लोगों ने उन्हें 'कहानी घर घर की' में मान्यता नामक किरदार में देखा। कविता 35 साल की हैं, इनका जन्म 15 फरवरी 1981 में हुआ था। इन्होंने ने अभी तक शादी नहीं की हैं।
 
गौहर खान
गौहर खान बॉलीवुड फिल्मों और टीवी सीरियल की एक्ट्रेस हैं। यह रियलिटी शो 'बिग बॉस' के सीजन 7 की विजेता भी रह चुकी हैं। यह 34 साल की हैं, इनका जन्म 23 अगस्त 1981 में हुआ था। गौहर ने भी अभी तक शादी नहीं की हैं।
 
मोना सिंह
टीवी सीरियल 'जस्सी जैसी कोई नहीं' में जस्सी का किरदार निभाकर लोकप्रिय हुईं मोना सिंह 34 साल की हो गई हैं। इनका जन्म 8 अक्टूबर 1981 में हुआ था। मोना भी अभी तक अविवाहित हैं।
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

नेहा मेहता
नेहा मेहता एक टीवी एक्ट्रेस हैं। यह मुख्यतः 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में अंजलि मेहता के किरदार के लिए जानी जाती हैं। इसके अलावा यह स्टार प्लस के सीरियल 'भाभी' में मुख्य किरदार के लिए भी जानी जाती हैं। नेहा 37 साल की हैं, इनका जन्म 9 जून 1978 में हुआ था। नेहा भी अभी तक सिंगल हैं।