विज्ञापन
This Article is From Jun 06, 2017

एक हाथ में प्रेशर कुकर दूसरे में बंदूक, ऐसा है सिद्धार्थ-जैकलीन की नई फिल्म का पोस्टर

सिद्धार्थ मल्होत्रा और जैकलीन फर्नांडिस की आगामी फिल्म 'रीलोडेड' का नाम बदलकर 'ए जेंटलमैन-सुंदर, सुशील, रिस्की' रखा गया है.

एक हाथ में प्रेशर कुकर दूसरे में बंदूक, ऐसा है सिद्धार्थ-जैकलीन की नई फिल्म का पोस्टर
पहली बार फिल्म 'ए जेंटलमैन' में रोमांस करते दिखेंगे सिद्धार्थ और जैकलीन.
  • रोमांस और एक्शन से भरपूर फिल्म में दिखेंगे सिद्धार्थ और जैकलीन
  • 'रीलोडेड' का नाम बदलकर 'ए जेंटलमैन-सुंदर, सुशील, रिस्की' रखा गया है
  • 25 अगस्त को रिलीज होने वाली फिल्म के निर्देशक राज और डी.के. हैं
नई दिल्ली: पहली बार साथ काम कर रहे सिद्धार्थ मल्होत्रा और जैकलिन फर्नांडिस की फिल्म 'ए जेंटलमैन-सुंदर, सुशील, रिस्की' के दो नए पोस्टर सामने आ गए है. सिद्धार्थ मल्होत्रा ने इंस्टाग्राम पर फिल्म के पोस्टर साझा किए है. पहले पोस्टर में वे एक हाथ में प्रेशर कुकर का ढक्कन और दूसरे में बंदूक लेकर खड़े हैं. जबकि दूसरे में सिद्धार्थ और जैकलीन बंदूक चलाते नजर आ रहे हैं. जैकलीन के साथ सिद्धार्थ का यह पोस्टर लुक काफी हद तक ऋतिक रोशन और कैटरीना कैफ की 2014 में रिलीज फिल्म 'बैंग बैंग' के पोस्टर से मिलता जुलता लगता है.
 
 

Pressure cooker se leke Bandook - he can use both. First look of #AGentleman guys. @jacquelinef143 here I'm, as promised!

A post shared by Sidharth Malhotra (@s1dofficial) on


सोमवार को सिद्धार्थ ने इस बात का खुलासा किया कि उनकी आगामी फिल्म 'रीलोडेड' का नाम बदलकर 'ए जेंटलमैन-सुंदर, सुशील, रिस्की' रखा गया है. उन्होंने मारधाड़ से भरपूर फिल्म की कुछ झलकियां दिखाने के लिए एक वीडियो साझा किया और इंस्टाग्राम पर लिखा, "सुंदर, सुशील, रिस्की से मिलने के लिए तैयार हो जाओ. 'ए जेंटलमैन' की झलकियां देखें."
 

वीडियो में 'बंदूक मेरी लैला' कहते हुए सिद्धार्थ बंदूक पकड़े नजर आ रहे हैं. वहीं जैकलिन हाथ में फूल पकड़े हुए हैं और दोनों के चेहरे फिल्म के शीर्षक से ढके हुए हैं. फिल्म का नाम 'ए जेंटलमैन-सुंदर, सुशील, रिस्की' रखा गया है. फॉक्स स्टार स्टूडियो द्वारा निर्मित फिल्म 25 अगस्त को रिलीज होगी. यह राज और डी.के. द्वारा निर्देशित है.

(इनपुट आईएएनएस से भी)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sidharth Malhotra, Sidharth Jacqueline, Jacqueline Fernandez, A Gentleman, Sidharth Malhotra A Gentleman, A Gentleman Poster, A Gentleman Film Teaser
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com