साक्षी और श्वेता सीरिलय 'कहानी घर-घर की' में साथ नजर आई थीं.
- श्वेता क्वात्रा ने सीरिलय 'कहानी घर घर की' में निभाया था पल्लवी का रोल
- साक्षी 'दंगल' के बाद फिर से छोटे पर्दे पर नजर आ रही हैं
- वेब सीरीज 'कर ले तू भी मोहब्बत' में फिर नजर आ रही हैं साक्षी और श्वेता
नई दिल्ली:
आमिर खान की फिल्म 'दंगल' में उनकी पत्नी का किरदार निभाने वाली साक्षी तंवर एक बार फिर छोटे पर्दे की तरफ रुख कर चुकी हैं. हालांकि साक्षी इस बार टीवी पर नहीं बल्कि वेब सीरीज में नजर आ रही हैं. साक्षी तंवर ने सालों पहले एकता कपूर के टीवी शो 'कहानी घर-घर की' से अपने करियर की शुरुआत की थी और अब सालों बाद इतना लंबा सफर तय कर साक्षी अपनी बरसों पुरानी 'दुश्मन' से मिली हैं. दरअसल 'कहानी घर-घर की' में श्वेता क्वात्रा ने नकारात्मक भूमिका निभायी और 'पार्वती भाभी और पल्लवी' की यह दुश्मनी हर कोई टीवी पर देखता था. सालों बाद श्वेता और साक्षी की जोड़ी एक बार फिर एकता कपूर की एक वेब सीरीज में नजर आ रही है. ऐसे में अपनी पुरानी को-स्टार के साथ काम कर साक्षी तंवर काफी खुश हैं.
एकता कपूर की वेब सीरीज 'कर ले तू भी मोहब्बत' के दर्शकों को कुछ सीन्स में श्वेता और साक्षी साथ नजर आ रही हैं. साक्षी ने इस बारे में बात करते हुए न्यूज एजेंसी आईएएनएस को बताया, 'श्वेता के साथ कई सालों बाद दोबारा काम करना शानदार अनुभव रहा. 16 साल बाद भी 'कहानी घर-घर की' के जिन कुछ कलाकारों के मोबाइल नंबर मुझे मुंहजुबानी याद हैं, श्वेता उनमें से एक हैं.'
उन्होंने कहा कि हालांकि दोनों दो या तीन दृश्यों में ही साथ हैं, लेकिन 'कहानी घर-घर की' की यादें अब भी उनके जेहन में ताजा हैं. एकता कपूर के शो 'कहानी घर-घर की' में साक्षी ने पार्वती अग्रवाल और श्वेता ने पल्लवी का किरदार निभाया था. एकता के डिजिटल प्लेटफार्म एएलटी बालाजी पर प्रसारित होने वाले वेब श्रृंखला 'कर ले तू भी मोहब्बत' में अभिनेता राम कपूर भी हैं. दोनों इससे पहले (साक्षी-राम) टीवी शो 'बड़े अच्छे लगते हैं' में साथ काम कर चुके हैं.
(इनपुट आईएएनएस से भी)

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Sakshi Dangal, Sakshi Tanwar, Karle Tu Bhi Mohabbat, Ram Kapoor, Shweta Kawaatra