दीपिका और प्रियंका फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' में साथ नजर आ चुकी हैं. (फोटो एएफपी)
- सोमवार की रात मेट गाला में नजर आई दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा
- प्रियंका ट्रेच कोट स्टाइल बॉल गाउन में नजर आईं
- दीपिका पादुकोण ने पहना वाइट गाउन
नई दिल्ली:
प्रियंका चोपड़ा ने सोमवार की रात ट्विटर पर अपने फैन्स को बताया कि वह 'क्वांटिको' के एपिसोड का लाइव-ट्वीट्स नहीं कर पाएंगी, लेकिन आखिर क्यों, यह प्रियंका ने नहीं बताया था. लेकिन इसके पीछे वजह थी न्यूयॉर्क में होने वाला मेट गाला, जहां का हिस्सा बनने प्रियंका चोपड़ा पहुंची. इस रेड कारपेट पर प्रियंका चोपड़ा काफी स्टालिश अंदाज में नजर आईं. यहां प्रियंका ने ट्रेंच कोर्ट स्टाइल बॉल गाउन पहना था जिसके पीछे का लटका हुआ कपड़ा काफी लंबा था. यही कारण था कि पूरे समय एक व्यक्ति प्रियंका के इस गाउन को संभालते हुए नजर आया. लेकिन इस रेड कारपेट पर भी प्रियंका अकेले नजर नहीं आईं, बल्कि 'मस्तानी' यानी दीपिका पादुकोण भी यहां दिखीं. जहां प्रियंका के गाउन पर सब की नजर थी तो वहीं दीपिका भी यहां खूबसूरत अंदाज में नजर आईं.
प्रियंका ने इस ड्रेस के साथ बूट पहने और इस लुक में वह अपनी अमेरिकन टीवी सीरीज 'क्वांटिको' के उनके सीआईए के किरदार की झलक दिखाती नजर आईं. प्रियंका के अलावा मेट गाला का हिस्सा बनने कई सेलेब्रिटीज जैसे जेनिफर लोपेज, सेरेना विलियम्स, रेहना, सलमा हयाक जैसे कई सितारे पहुंचे.
प्रियंका चोपड़ा साल की शुरुआत में भी ऑस्कर के रेड कारपेट पर चलती हुई नजर आई थीं.
दीपिका पादुकोण यहां सफेद गाउन ड्रेस में नजर आईं. दीपिका की खूबसूरत स्माइल के साथ उनके ईयरिंग और उनके सिर पर सजी हेयर एक्ससरीज काफी खूबसूरत लग रही थीं.
प्रियंका चोपड़ा हाल ही में न्यूयॉर्क में लंबा समय बिताने के बाद भारत वापिस आई थीं. प्रियंका 'क्वांटिको' और अपनी पहली हॉलीवुड फिल्म 'बेवॉच' की शूटिंग के लिए यहां थीं. भारत आते ही प्रियंका ने अपने बॉलीवुड दोस्तों के साथ पार्टी की थी. वहीं दीपिका पादुकोण की बात करें तो वह इन दिनों संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावती' में नजर आने वाली हैं.
प्रियंका ने इस ड्रेस के साथ बूट पहने और इस लुक में वह अपनी अमेरिकन टीवी सीरीज 'क्वांटिको' के उनके सीआईए के किरदार की झलक दिखाती नजर आईं. प्रियंका के अलावा मेट गाला का हिस्सा बनने कई सेलेब्रिटीज जैसे जेनिफर लोपेज, सेरेना विलियम्स, रेहना, सलमा हयाक जैसे कई सितारे पहुंचे.
प्रियंका चोपड़ा साल की शुरुआत में भी ऑस्कर के रेड कारपेट पर चलती हुई नजर आई थीं.

(फोटो एएफपी)

(फोटो एएफपी)
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Deepika Padukone, Priyanka Chopra, Met Gala 2017, Met Gala Fashion, Priyanka Chopra Met Gala, Deepika Padukone Met Gala