मौनी रॉय इन दिनों टीवी शो 'नागिन 2' में शिवांगी का किरदार निभा रही हैं.
- शूटिंग से ब्रेक लेकर शिकागो की सैर पर निकलीं मौनी रॉय
- 'नागिन 2' में शिवांगी का किरदार निभा रहीं मौनी रॉय
- 'नागिन' और 'देवों के देव... महादेव' जैसे सीरियल से हुईं चर्चित
नई दिल्ली:
'नागिन' और 'देवों के देव... महादेव' जैसे सीरियलों के जरिए चर्चित हुईं एक्ट्रेस मौनी रॉय की गिनती टेलीविजन की सबसे सफल अभिनेत्रियों में होती है. टीवी पर 'नागिन' के नाम से मशहूर एक्ट्रेस मौनी रॉय इन दिनों शिकागो की सैर पर निकली हैं. मौनी अपने कुछ करीबी दोस्तों के साथ शिकागो की अलग-अलग जगहों पर घूम रही हैं. इसकी तस्वीरें उन्होंने इंस्टाग्राम पर जारी की है. फोटो में हमेशा की तरह मौनी बेहद खूबसूरत और हॉट लग रही हैं.
वेकेशन के दौरान मौनी बाकी टीवी स्टार्स की तरह अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर अपनी तस्वीर साझा करना नहीं भूली. मौनी हमेशा से योगनि बनना चाहती हैं. इसकी जानकारी उन्होंने इंस्टाग्राम पर दो तस्वीरें जारी कर के दी है. मौनी की पहली फोटो योग से पहली और दूसरी योग खत्म करने के बाद की है.
इन छुट्टियों के दौरान उन्होंने अपनी करीबी दोस्तों के साथ वक्त गुजरा. मौनी द्वारा साझा की गई इन चार तस्वीरों में वे अपनी गर्लफ्रेंड्स के साथ पोज देती दिख रही हैं.
बताते चलें कि, मौनी रॉय उन चुनिंदा टीवी एक्टर्स में से एक हैं जिनकी फोटो शेयरिंग ऐप इंस्टाग्राम पर अच्छी खासी फैन फॉलोइिंग है. उन्हें इस प्लैफॉर्म पर 3.1 मिलियन यूजर्स फॉलो करते हैं. इंस्टाग्राम पर मौनी अपनी ऑन-स्क्रीन और ऑफ-स्क्रीन लाइफ से जुड़ी तस्वीरें शेयर करती हैं. मौनी फिलहाल कलर्स टीवी के शो 'नागिन 2' में मुख्य भूमिका निभा रही हैं, इस सीरियल में वह शिवांगी नाम की एक नागिन के रूप में नजर आ रही हैं जो अपनी मां शिवन्या की मौत का बदला लेना चाहती है. शो के पहले सीजन में मौनी ने शिवन्या की भूमिका निभाई थी.

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Mouni Roy, Mouni Roy Vacation, Mouni Roy Chicago, Mouni Roy Naagin 2, Naagin 2, Devo Ke Dev Mahadev, Tv Actress Vacation, Television News