विज्ञापन
This Article is From Dec 09, 2012

शादी एक विशेष अनुभव है : जेसिका बील

शादी एक विशेष अनुभव है : जेसिका बील
नव-विवाहित हॉलीवुड अभिनेत्री जेसिका बील का कहना है कि शादी का मतलब आपके जीवन में किसी ऐसे इंसान का होना है, जिसके साथ अपनी सभी भावनाएं साझा कर सकते हैं। बील, अक्टूबर में अभिनेता-गायक जस्टिन टिम्बरलेक के साथ शादी के बंधन में बंधी हैं।
लंदन: नव-विवाहित हॉलीवुड अभिनेत्री जेसिका बील का कहना है कि शादी का मतलब आपके जीवन में किसी ऐसे इंसान का होना है, जिसके साथ अपनी सभी भावनाएं साझा कर सकते हैं।

'टोटल रिकॉल' स्टार बील, छह हफ्ते पहले रोमांटिक इटालियन स्टाइल से एक निजी कार्यक्रम में अभिनेता-गायक जस्टिन टिम्बरलेक के साथ शादी के बंधन में बंध गईं। बील ने पहली बार शादी के महत्व पर चर्चा की है।

'सन ऑनलाइन' की खबर के अनुसार बील ने कहा, शादी का मतलब है, आपके साथ किसी ऐसे इंसान का होना, जो आपके साथ सभी भावनाएं साझा करे, जीवन के उतार-चढ़ाव में आपके साथ हो और मौज-मस्ती में भी जो आपका साथी हो। गत अक्टूबर में इटली के फसाना में एक निजी कार्यक्रम में बील और टिम्बरलेक ने शादी की थी।
लेखक के बारे में
img
Bhasha
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
जेसिका बील, Jessica Biel, Justin Timberlake, जस्टिन टिम्बरलेक
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com