- 22 सितंबर को रिलीज हो रही है भूमि
- मलाइका को ऑफर हुआ था ट्रिपी सॉन्ग
- रईस के लैला ओ लैला में भी हुआ था ऐसा
नई दिल्ली:
मलाइका अरोड़ा खान को बॉलीवुड की आइटम क्वीन कहा जाता है. लेकिन बॉलीवुड में सनी लियोन के आगाज के बाद से कई आइटम गर्ल्स के लिए मुश्किलें पैदा हो गई हैं. ‘भूमि’ फिल्म का ट्रिपी ट्रिपी सॉन्ग कुछ दिन पहले रिलीज हुआ था और यूट्यूब पर इसे एक करोड़ से ज्यादा व्यू मिल चुके हैं. अब इसके पीछे की एक दिलचस्प स्टोरी सामने आ रही है. फिल्म से जुड़े सूत्र बता रहे हैं कि पहले इस गाने के लिए पहले मलाइका को अप्रोच किया गया था. उनके साथ डेट का इश्यू था. इसलिए वे इस सॉन्ग को हां नहीं कह सकीं. जिसके बाद सनी को साइन किया गया. मजेदार यह कि फिल्म के डायरेक्टर उमंग कुमार ने कुछ दिन पहले कहा था कि इस गाने के लिए वे सनी लियोन को ही चाहते थे. चलिए किसी बहाने ही सही उनकी यह इच्छा तो पूरी हुई.
इसी तरह की खबरें उस समय भी आई थीं जब ‘रईस’ रिलीज हुई थी. ‘रईस’ के आइटम सॉन्ग ‘लैला ओ लैला’ के लिए भी पहले मलाइका को अप्रोच किया गया था. उस समय भी वे कई तरह के काम में व्यस्त थीं. इसलिए वे इस नहीं कर सकी थीं.
यह भी पढ़ेंः 'Vivegam' में इस तमिल सुपरस्टार के एक्शन देख हैरत में रह गए विदेशी स्टंटमैन
चलिए वजह जो भी हो लेकिन आइटम सॉन्ग के मामले में सनी की किस्मत अच्छी चल रही है. ‘भूमि’ संजय दत्त की कमबैक फिल्म है और यह 22 सितंबर को रिलीज हो रही है. फिल्म बाप-बेटी के रिश्ते को लेकर रिवेंज ड्रामा है और बेटी के किरदार में अदिती राव हैदरी हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Sunny Leone, Malaika Arora Khan