मुंबई में आयोजित हुए योग इवेंट में हिस्सा बने मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान.
- योग दिवस पर मुंबई में मरीन ड्राइव पर पहुंचे मलाइका और अरबाज
- बीजेपी नेता शायना एनसी के साथ किया दोनों ने योग
- कुछ महीने पहले ही हुआ है मलाइका और अरबाज का तलाक
नई दिल्ली:
एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा अपनी फिटनेस को लेकर हमेशा से ही काफी सतर्क रही हैं और बात जब योगा दिवस की जो तो मलाइका कैसे पीछे रहती. बुधवार को मलाइका अरोड़ा मुंबई में मरीन ड्राइव पर आयोजित हुए योगा डे के प्रोग्राम में हिस्सा बनने पहुंचीं. यहां मलाइका के पूर्व पति अरबाज खान भी योगा करते नजर आए. मलाइका और अरबाज दोनों ही बीजेपी नेता शायना एनसी के साथ योग करते दिखा. हालांकि यह पहला मौका नहीं है जब अरबाज और मलाइका, तलाक के बाद साथ नजर आए हैं. यह पहला मौका था जब मलाइका सरकार के इस योग की पहल का हिस्सा बनी हैं, जबकि वहीं अरबाज खान इस इवेंट में दूसरी बार हिस्सा लेने पहुंचे.
मलाइका और अरबाज का 15 साल का बेटा अरहान है और अपने तालक के बाद भी यह दोनों एक-दूसरे के परिवारों के साथ नजर आते रहे हैं. हाल ही में मुंबई में हुए पॉपस्टार जस्टिर बीबर के कॉन्सर्ट में यह दोनों अपने बेटे की खातिर शामिल हुए. इसके बार अरबाज को मलाइका, उनकी मां और बहन अमृता अरोड़ा के साथ बांद्रा के एक रेस्तरां में देखा गया. 
मुंबई में अायोजित हुए कार्यक्रम में बीजेपी नेता शायना एनसी के साथ मालाइका अरोड़ा. 
इसी कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे अरबाज खान.
मलाइका ने इस योगा दिवस पर अपनी योगा इंस्ट्रक्टर के साथ एक फोटो भी पोस्ट किया है. मलाइका अक्सर योग करती हैं.
मलाइका यहां काफी एक्साइटेड नजर आई और उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा, 'हर किसी को योग अपने जीवन का एक हिस्सा बनाना चाहिए.' यूं तो अरबाज और मलाइका एक ही इवेंट का हिस्सा रहे लेकिन दोनों ने एक-दूसरे से दूरी बना कर रखी. मालइका और अरबाज की साल 1998 में शादी हुई थी और सालों के रिश्ते के बाद साल 2016 में यह दोनों अलग हो गए.

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Malaika Arbaaz Divorce, Malaika Arbaaz Separated, International Yoga Day 2017, Yoga By The Bay, Malaika Arora, Arbaaz Khan