विज्ञापन
This Article is From Jul 18, 2017

पहले उड़ाया कंगना रनौत का मजाक, हुआ विवाद तो मांगनी पड़ी वरुण धवन को माफी

वरुण धवन ने लिखा, "मैं माफी मांगता हूं और अफसोस जताता हूं... अगर मैंने किसी को उस एक्ट से तकलीफ या चोट पहुंचाई है तो मैं तहेदिल से माफी मांगता हूं."

पहले उड़ाया कंगना रनौत का मजाक, हुआ विवाद तो मांगनी पड़ी वरुण धवन को माफी
आईफा 2017 के मंच पर वरुण धवन, करण जौहर और सैफ अली खान ने 'भाई-भतीजावाद जिंदाबाद' के नारे लगाए थे.
  • वरुण धवन ने 'परिवारवाद' मसले पर माफी मांगी
  • IIFA के मंच पर वरुण-करण-सैफ ने कहा: भाई-भतीजावाद जिंदाबाद
  • कंगना ने करन जौहर पर लगाए थे भाई-भतीजावाद बढ़ाने के आरोप
नई दिल्ली: न्यूजर्सी में आईफा अवार्ड्स के दौरान 'परिवारवाद ने धूम मचाया' जैसी टिप्पणी करने को लेकर सोशल मीडिया के निशाने पर आए अभिनेता वरुण धवन ने माफी मांगी है. जाने-माने फिल्मकार डेविड धवन के बेटे वरुण ने फिल्मकार करण जौहर और अभिनेता सैफ अली खान के साथ अवॉर्ड फंक्शन में विवादित परिवारवाद की बहस को तूल दिया था. बाद में तीनों की सोशल मीडिया पर आलोचना हुई. वरुण ने मंगलवार को ट्वीट किया, "मैं माफी मांगता हूं और अफसोस जताता हूं.. अगर मैंने किसी को उस एक्ट से तकलीफ या चोट पहुंचाई है तो मैं तहेदिल से माफी मांगता हूं."
आईफा शो के मेजबान करण और सैफ ने इस विवादित मुद्दे को उछालने में कसर नहीं छोड़ी थी. गौरतलब है कि फिल्म 'क्वीन' की अभिनेत्री कंगना ने करण जौहर के चैट शो 'कॉफी विद करण' में उन्हें परिवारवाद का ध्वजवाहक यानी परिवारवाद को बढ़ावा देने वाला कहा था.
 
kangana ranaut karan joharकंगना ने करन जौहर के चैट शो में भाई-भतीजावाद के बारे में बोलकर नई बहस छेड़ दी थी....

जब मेटलाइफ स्टेडियम के मंच पर वरुण फिल्म 'ढिशूम' के लिए बेस्ट कॉमिक एक्टर का पुरस्कार लेने पहुंचे तो सैफ ने मजाक में कहा कि वह (वरुण) फिल्म उद्योग में आज इस मुकाम पर अपने पिता की वजह से हैं. सैफ ने चुटकी लेते हुए कहा, "तुम यहां अपने पापा की वजह से हो." वरुण भी नहीं चूके और उन्होंने भी कह दिया, "...और आप यहां अपनी मम्मी (शर्मिला टैगोर) की वजह से हैं."

इस पर करण ने तुरंत कहा, "मैं यहां अपने पापा (दिवंगत फिल्मकार यश जौहर) की वजह से हूं." फिर तीनों ने एक साथ कहा, "परिवारवाद ने मचाई धूम." 
 
karan johar varun saif iifa twitter
आईफा के मंच पर वरुण धवन, सैफ अली खान और करण जौहर.

करण से मुखातिब वरुण ने फिर कहा, "आपकी फिल्म में एक गाना है.. 'बोले चूड़ियां, बोले कंगना.' इस पर चुटकी लेते हुए करण ने कहा, "कंगना न ही बोलें तो अच्छा है.. कंगना बहुत बोलती हैं." कंगना की अनुपस्थिति में उनका मजाक उड़ाए जाने को लेकर तीनों बाद में सोशल मीडिया पर लोगों के निशाने पर आ गए.


कंगना रनौत का बेबाक बयान, देखें वीडियो.  ...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Varun Dhawan, Karan Johar, Kangana Ranaut, Iifa Awards 2017, Saif Ali Khan, Nepotism, Nepotism In Bollywood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com