विज्ञापन
This Article is From May 16, 2017

फिल्म 'हिंदी मीडियम' की स्पेशल स्क्रीनिंग हिंदी के शिक्षकों के लिए

फिल्म खत्‍म होने के बाद अभिनेता इरफ़ान खान ने कहा की फिल्म देखने के बाद सभी शिक्षक खुश थे. सभी शिक्षकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिली.

फिल्म 'हिंदी मीडियम' की स्पेशल स्क्रीनिंग हिंदी के शिक्षकों के लिए
नई दिल्‍ली: मुंबई में अभिनेता इरफ़ान खान ने हिंदी के टीचरों के लिए अपनी आने वाली फिल्म 'हिंदी मीडियम' की खास स्क्रीनिंग का आयोजन किया. इस फिल्म का खास शो देखने के लिए फिल्म की टीम के साथ कई हिंदी के शिक्षक सिनेमाघरों में पहुंचे. दरअसल फिल्म 'हिंदी मीडियम' में यह दिखाने की कोशिश की गई है कि हिंदी भाषी माता पिता के लिए अपने बच्‍चों को इंग्लिश मीडियम स्‍कूल में दाखिल कराना कितना मुश्किल भरा है. इरफान खान के साथ इस फिल्‍म में पाकिस्‍तानी एक्‍ट्रेस सबा कमर नजर आने वाली हैं. यह एक इंटरटेनमेंट से भरी कॉमेडी फिल्‍म है जिसमें एक अहम संदेश भी है. यही वजह है की फिल्म के निर्माता दिनेश विजान और अभिनेता इरफ़ान खान हिंदी के शिक्षकों से फिल्म की राय जानना चाहते थे.

फिल्म खत्‍म होने के बाद अभिनेता इरफ़ान खान ने कहा की फिल्म देखने के बाद सभी शिक्षक खुश थे. सभी शिक्षकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिली. हमें इसी की उम्मीद थी और यही जानने के लिए हमने उन्हें फिल्म दिखाने के लिए इस ख़ास शो का आयोजन किया था. ये एक पारिवारिक फिल्म है जो सबको खुशी देगी और उसी तरह ये शिक्षक भी फिल्म देख कर खुश हुए.
 
hindi mediaum

फिल्म में एक अहम् किरदार निभाने वाले अभिनेता दीपक डोभरियाल ने स्क्रीनिंग के बाद कहा कि हमने एक हलकी फुल्की फिल्म बनाई है जो सन्देश के साथ साथ मनोरंजक भी है. मुझे पूरी उम्मीद है कि ये फिल्म दर्शकों को पसंद आएगी. फिल्म  'हिंदी मीडियम' 19 मई को रिलीज होने जा रही है. फिल्म का प्रचार जोरों से चल रहा है. हिंदी के शिक्षकों के लिए ये स्क्रीनिंग भी प्रचार का एक हिस्सा ही है जहां फिल्म कि टीम ने शिक्षकों कि प्रतिक्रिया जानने के लिए इस स्क्रीनिंग का आयोजन किया था.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hindi Medium, Hindi Medium Trailer, Irrfan Khan, Hindi Medium Irrfan Khan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com