युवराज ने पिछले साल हेजल कीच से शादी की थी.
- वेस्टनडीज दौरे पर युवराज के साथ थी पत्नी हेजल कीच
- हेजल 'स्टेसी द स्टॉकर' बनकर कर रही हैं युवराज का पीछा
- साक्षी, सागरिका और शिखर धवन की पत्नी आएशा के साथ खूब की हेजल ने मस्ती
नई दिल्ली:
टीम इंडिया पिछले दिनों वेस्टइंडीज दौरे पर थी और इस दौरान जहां धोनी, युवराज, शिखर धवन जैसे खिलाड़ी मैच में पसीना बहा रहे थे तो वहीं उनकी पत्नियां काफी इंजॉय कर रही थीं. वेस्टइंडीज के इसी दौरे में ही टीम ने अपने 'मिस्टर कूल' एम एस धोनी का जन्मदिन भी मनाया है. लेकिन इस सब के दौरान न जाने ऐसा क्या हुआ है कि एक साल पहले ही युवराज सिंह से शादी करने वाली पत्नी हेजल कीच अपने पति का पीछा करती नजर आई हैं. पीछे करती पत्नी जैसे ही पति युवराज के पास पहुंची तो युवराज ने अपनी ही पत्नी से कह दिया कि 'आपका यहां आना माना है.' नहीं, युवराज और हेजल में कोई झगड़ा नहीं हुआ है बल्कि हेजल युवराज के साथ मस्ती कर रही थीं और युवराज ने भी अपनी पत्नी के इस अंदाज का उन्हीं की स्टाइल में जवाब दिया. युवराज और हेजल ने लंबे रिश्ते के बाद पिछले साल दिसंबर में शादी की थी.
दरअसल हेजल कीच ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें हेजल पति युवराज का पीछा करती नजर आ रही हैं. यह वीडियो खुद हेलज ने बनाया है और वह इसमें आपने आप को 'स्टेसी स्टॉकर' (स्टेसी नाम की पीछा करने वाली युवती) बता रही हैं. इस वीडियो के कैप्शन में हेजल ने लिखा है, ' आज एक नया दोस्त बनाया युवराज सिंह. वह हैंडसम हैं. लोगों का पीछा करने वाली स्टेसी ने आज कई दोस्त बनाए.' वीडियो में हेजल स्टेसी बन कर धीरे-धीरे युवराज के पास पहुंचती हैं और युवराज को देखकर 'हाय' कहती हैं. हेजल जैसे ही उस कमरे में पहुंचीं, जहां युवराज बैठे हैं, वह उन्हें देख कर काफी एक्साइटेड हो जाते हैं. हेजल के इस स्टेसी वाले अवतार को देख युवराज भी उसी अंदाज में उनसे कहते हैं, "एबनॉर्मल लोगों को यहां आने की इजाजत नहीं है." जिस पर हेजल का जवाब आता है कि हम दोस्त हैं ना.
हेजल का यह फनी अंदाज सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है. हेजल ने सिर्फ अपने पति के साथ ही नहीं बल्कि अपने नए बेस्ट फ्रेंड्स के गैंग के साथ भी काफी मस्ती की है. इस ट्रिप में हेजल महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी, शिखर धवन की पत्नी आयशा धवन और जहीर खान की मंगेतर सागरिका घाटगे के साथ मस्ती करती नजर आईं.
'स्टेसी' बनकर युवराज का पीछा करने में वह कितनी सफल होंगी यह पता नहीं, लेकिन हेजल बन कर उनकी युवराज पर पूरी नजर है.

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Hazel Keech, Stacy The Stalker, Yuvraj And Hazel Keech, Yuvraj Singh, Mahendra Singh Dhoni