- अर्पिता खान मालद्वीप में मना रही हैं अपने बेटे आहिल का पहला जन्मदिन
- जन्मदिन से एक दिन पहले मालद्वीप पहुंचा पूरा खान परिवार
- मलाइका, अमृता अरोड़ा, सीमा, अरबाज, सोहेल भी हैं ट्रिप पर
मुंबई:
सलमान खान का भांजा आहिल 30 मार्च को एक साल के हो गया है. हालांकि ऑस्ट्रिया में अपनी फिल्म की शूटिंग कर रहे सलमान तो आहिल के केक कटिंग पर नहीं नजर आए लेकिन इस बर्थडे के लिए पूरा खान परिवार मालद्वीप पहुंचा हुआ है. हालांकि सलमान खान के दोनों भाई सोहेल खान और अरबाज खान अपने पत्नियों से अलग हो गए हैं, लेकिन आहिल के इस बर्थडे में यह सभी एक साथ मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं. सलमान खान की बहन अर्पिता और उनके पति आयुष शर्मा चाहते थे कि उनके बेटे का यह पहला बर्थडे मालद्वीप में मनाया जाए. इसी के चलते पूरा खान परिवार, मलायका अरोड़ा, अमृता अरोड़ा समेत कई लोग इस वैकेशन के लिए मालद्वीप पहुंच गए हैं.
यहां सोहेल खान अपनी पत्नी सीमा खान के साथ बीच मूड में नजर आए.
हाल ही में अरबाज खान ने एक इंटरव्यू में माना कि वह और उनकी पूर्व पत्नी मलायका अब कभी एक नहीं होंगे और वह खुद किसी को डेट कर रहे हैं. मालद्वीप में अर्पिता अपनी भाभी मलायका और उनकी बहन अमृता अरोड़ा के साथ मस्ती करती नजर आईं. उन्होंने डीएनए से कहाः "हां मैं किसी को डेट कर रहा हूं... फिलहाल कुछ कहना जल्दबाजी होगी." मलाइका और अरबाज पिछले साल मार्च में अलग हुए थे और इसके बाद नवंबर में उन्हें मुंबई के फैमिली कोर्ट के बाहर देखा गया था.
आहिल के बर्थडे से एक दिन पहले पूरा खान परिवार अपने रिश्तेदारों समेत यहां पहुंच गया.
बता दें कि मालद्वीप में देर रात आहिल से केक कटवाकर उनका जन्मदिन मनाया गया. आहिल ने बर्थडे पार्टी में सफेद और नीले रंग के कपड़े पहने थे और पार्टी गॉगल में वह बेहद क्यूट लग रहे हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Ahil Birthday Party, Ahil Arpita, Arpita Aayush Son, Ahil Salman Khan, Sohail Khan, Arbaaz Khan, Arbaaz Dating, Arbaaz Malaika Divorce