विज्ञापन
This Article is From Mar 21, 2016

'बादशाह' के बाद यो यो हनी सिंह ने अब 'रफ्तार' को लिया आड़े हाथ

'बादशाह' के बाद यो यो हनी सिंह ने अब 'रफ्तार' को लिया आड़े हाथ
दुबई: सिंगर-एक्टर हनी सिंह ने रैपर रफ्तार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वह उन्हें नहीं जानते। एक दिन पहले ही रफ्तार ने हनी को 'असुरक्षित लड़की' करार दिया था।

हाल ही में एक कार्यक्रम के दौरान हनी से पूछा गया कि क्या उनकी गैरमौजूदगी में रैपर बादशाह ने उनका स्थान ले लिया है।

उन्होंने कहा, 'रॉल्स रॉयस और नैनो के बीच फर्क होता है।' रफ्तार की टिप्पणी के बारे में पूछे जाने पर हनी ने कहा, 'मैं नहीं जानता कि यह कौन है।' दरअसल, पहले रफ्तार और हनी साथ काम कर चुके हैं। बाद में रफ्तार अलग हो गए।

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
सिंगर, हनी सिंह, रैपर, रफ्तार, बादशाह, Badshah, Yo Yo Honey Singh, Raftar