विज्ञापन
This Article is From Jul 27, 2017

VIDEO: सिद्धार्थ मल्होत्रा और जैकलीन फर्नांडिस की केमिस्ट्री देख यही कहेंगे कि बात बन गई

यह गाना 1980 में आई फिल्म 'कुर्बानी' के सुपरहिट गाने 'आप जैसा कोई मेरी जिंदगी में आए' का रीमेक है, लेकिन इसके बीट और लिरिक्स एकदम हटके है.

VIDEO: सिद्धार्थ मल्होत्रा और जैकलीन फर्नांडिस की केमिस्ट्री देख यही कहेंगे कि बात बन गई
'ए जेंटलमैन' 25 अगस्त को रिलीज होगी.
  • 'बात बन जाए' में मियामी के समुंद्र किनारे थिरकते दिखे सिद्धार्थ और जैकलीन
  • यह गाना सुपरहिट सॉन्ग 'आप जैसा कोई' का रीमेक है
  • डी.के. द्वारा निर्देशित यह फिल्म 25 अगस्त को देशभर में रिलीज होगी
नई दिल्ली: 'ए जेंटलमैन-सुंदर सुशील रिस्की' का दूसरा गाना रिलीज हो गया है और फिल्म का यह गाना आपको अपने बैग पैक कर, समुद्र के तट पर जाने के लिए मजबूर कर देगा. 'बात बन जाए' हल्की और मधुर धुन वाला एक मजेदार गाना है. सिद्धार्थ बसरुर और प्रिया सरिया द्वारा गाया गया यह गाना बीच लाइफ को पूरी तरह से एन्जॉय करना सीखाता है. इस गाने की शूटिंग मियामी के कुछ खूबसूरत जगाहों पर हुई है.

ये भी पढ़ें: तस्वीरों में देखिए, किसके साथ मस्ती कर रही हैं जैकलीन फर्नांडिस...

सुंदर और सुशील सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​उर्फ गौरव और खूबसूरत जैकलिन फर्नांडिस उर्फ काव्या पर फिल्माए गए इस सॉन्ग में दोनों की बेहतरीन केमिस्ट्री देखने मिल रही है. दोनों ही बीच पार्टी के मजे लिए में बिजी हैं.
 
sidharth malhotra
पहली बार फिल्म 'ए जेंटलमैन' में जमेगी जैकलीन और सिद्धार्थ की जोड़ी.

गाने की मजेदार धुन पर जैकलीन अपने सिजलिंग डांस का तड़का लगा रही हैं. इस गाने में वह बेहद हॉट लग रही हैं. यह गाना 1980 में आई फिल्म 'कुर्बानी' के सुपरहिट गाने 'आप जैसा कोई मेरी जिंदगी में आए' का रीमेक है, लेकिन गाने के बीट और लिरिक्स एकदम हटके है.

देखें, गाने का वीडियो....


'ए जेंटलमैन सुंदर सुशील रिस्की' एक एक्शन-कॉमेडी फिल्म है. फिल्म में सिद्धार्थ डबल रोल में हैं. एक का नाम गौरव है और दूसरे का ऋषि. गौरव एक सीधा-साधा इंसान है, जबकि ऋषि थोड़ा टेढ़ा है. जैकलीन फिल्म में काव्या के किरदार में नजर आएंगी.

ये भी पढ़ें: देखिए 'डिस्को-डिस्को' गाने के लिए सिद्धार्थ मल्होत्रा और जैकलीन की तैयारी...

फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है. गाना 'डिस्को डिस्को' एक पॉपुलर चार्ट बस्टर बन गया है. फॉक्स स्टार स्टूडियोज द्वारा निर्मित, राज और डी.के. द्वारा निर्देशित यह फिल्म 25 अगस्त, 2017 को रिलीज होगी.

VIDEO: जैकलीन को असली पहचान सलमान खान स्टारर फिल्म 'किक' से मिली थी.
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...  
लेखक के बारे में
img
इकबाल परवेज़
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Baat Ban Jaye, Jacqueline Fernandez, Sidharth Malhotra, A Gentleman, A Gentleman Song
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com