- रणवीर ने अपने बर्थडे पर एस्टन मार्टिन की नई कार खरीदी है.
- सफेद रंग की इस कार की कीमत करीब 3.8 करोड़ है.
- रणवीर इन दिनों संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावति' में बिजी हैं.
रणवीर सिंह आज अपना 32वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस दिन की उन्होंने शुरुआत सादगी से की और खुद को दिया एक शानदार तोहफा. रणवीर ने खुद को तौहफे में दी है एक नई कार और इस नई कार में उन्होंने सबसे पहले दीपिका पादुकोण को घुमाया. नई कार में दोनों कोलाबा में ताज होटल पहुंचे जहां उन्होंने डिनर डेट एन्जॉय की. रणवीर सिंह अक्सर इवेंट्स में अपने बेहद अजीब कपड़ों की वजह से चर्चा में रहते हैं. कपड़ों में उनके क्रेजी एक्सपेरिमेंट ने हमेशा लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है. हमेशा एनर्जी से भरपूर रहने वाले रणवीर के अगर आप भी हैं फैन तो उनके बर्थडे पर खास आपके लिए हम उनके इंस्टाग्राम से लाए हैं उनकी टॉप 10 फोटो...
रणवीर सिंह इन दिनों संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावति' में व्यस्त हैं. इस फिल्म में उनके साथ दीपिका पादुकोण और शाहिद कपूर अहम रोल निभाएंगे.
रणवीर सिंह इन दिनों संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावति' में व्यस्त हैं. इस फिल्म में उनके साथ दीपिका पादुकोण और शाहिद कपूर अहम रोल निभाएंगे.
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Ranveer Singh, Ranveer Singh Befikre, Ranveer Singh Films, Ranveer Singh Rapper, Ranveer Singh Birthday, Ranveer Singh Photos