द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति बनते ही इतिहास में दर्ज होंगी कई बातें, जानें शपथग्रहण कार्यक्रम से जुड़ी हर बात

द्रौपदी मुर्मू सोमवार को देश की 15वीं राष्ट्रपति के तौर पर शपथ लेंगी. उनके शपथ ग्रहण समारोह के लिए संसद भवन में विशेष तैयारियां की गई हैं. इस समारोह में पीएम मोदी समेत तमाम बड़े नेता मौजूद रहेंगे.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
द्रौपदी मुर्मू सोमवार को बतौर राष्ट्रपति लेंगी शपथ
नई दिल्ली:

द्रौपदी मुर्मू सोमवार को देश की 15वीं राष्ट्रपति के तौर पर शपथ लेंगी. उनके शपथ ग्रहण समारोह के लिए संसद भवन में विशेष तैयारियां की गई हैं. इस समारोह में पीएम मोदी समेत तमाम बड़े नेता मौजूद रहेंगे. बता दें कि द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति चुनाव में विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को बड़े अंतर से हराया था. आइये जानते हैं शपथग्रहण समारोह से जुड़ी हर जानकारी...

  1. 25 जुलाई 2022 को शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन होगा. संसद भवन के सेंट्रल हॉल में आयोजित होगा कार्यक्रम. 
  2. द्रौपदी मुर्मू सोमवार सुबह 10.25 मिनट पर लेंगी राष्ट्रपति पद की शपथ. 
  3. द्रौपदी मुर्मू दिल्ली स्थित अपने आवास से सुबह करीब 8.15 बजे निकलेंगी. वो सबसे पहले राजघाट जाएंगी. 
  4. राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धा सुमन अर्पित करने के बाद वो सुबह करीब 9.22 बजे राष्ट्रपति भवन पहुंचेंगी. 
  5. Advertisement
  6. अगर बारिश नहीं हुई तो मौजूदा राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद राष्ट्रपति भवन के लॉन में सुबह 9.42 बजे द्रौपदी मुर्मू की अगवानी करेंगे. 
  7. द्रौपदी मुर्मू मौजूदा राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के साथ सुबह 9.50 पर अगवानी कार्यक्रम के बाद संसद भवन के लिए निकलेंगी. इस दौरान उनके साथ राष्ट्रपति का काफिला भी होगा. 
  8. Advertisement
  9. द्रौपदी मुर्मू अपने काफिले के साथ सुबह 10 बजे संसद भवन के गेट नंबर 5 पर पहुंचेंगी.
  10. संसद भवन पहुंचते ही पीएम मोदी, लोकसभा स्पीकर और राज्यसभा के चेयरमैन सेंट्रल हॉल तक उनकी अगवानी करेंगे.
  11. संसद भवन के सेंट्रल हॉल में द्रौपदी मुर्मू के पहुंचते ही वहां राष्ट्रगान होगा.
  12. राष्ट्रपति पद की शपथ लेने के बाद द्रौपदी मुर्मू ओथ रजिस्टर पर अपने हस्ताक्षर करेंगी.
  13. Advertisement
Featured Video Of The Day
NDTV Creators Manch 2026 | Pragya Sharma की दास्तां-ए-इश्क, कैफी आजमीऔर शौकत की रोमांटिक लव स्टोरी