यहां जानिए साल का दूसरा चंद्रग्रहण कब लगेगा और भारत पर इसका असर होगा या नहीं

Lunar eclipse 2023 : ऐसे में आज हम इस लेख में आपको बताएंगे कब और कहां कहां नजर आएगा दूसरा चंद्र ग्रहण तो चलिए जानते हैं बीना किसी देरी के. 

Advertisement
Read Time: 6 mins

Second lunar eclipse 2023 : साल 2023 में चार ग्रहण लगने वाले हैं जिसमें से दो चंद्र और दो सूर्य हैं. अब तक एक चंद्र ग्रहण और सूर्य ग्रहण लग चुका है. अब दूसरा चंद्र ग्रहण (chandra grahan 2023) कब लगेगा इसकी चर्चा शुरू हो गई है और इसका असर भारत पर होगा या नहीं इसकी भी उत्सुकता लोगों में हैं. ऐसे में आज हम इस लेख में आपको बताएंगे कब और कहां कहां नजर आएगा दूसरा चंद्र ग्रहण तो चलिए जानते हैं बीना किसी देरी के. 

कब लगेगा चंद्र ग्रहण | second lunar eclipse 2023

साल का दूसरा चंद्र ग्रहण 29 अक्टूबर 2023 को लगेगा. यह ग्रहण दोपहर 01 बजकर 06 मिनट से शुरू होकर दोपहर 02 बजकर 22 मिनट पर समाप्त होगा. आपको बता दें कि यह ग्रहण पूर्ण होगा. इस बार यह ग्रहण भारत में भी नजर आएगा. इसलिए इस बार सूतक काल मान्य होगा. भारत के अलावा यह दूसरा चंद्र ग्रहण यूरोप, एशिया, ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका, नॉर्थ अमेरिका, उत्तर व पूर्व दक्षिण अमेरिका, अटलांटिक महासागर, हिन्द महासागर, अंटार्कटिका में नजर आएग.

Vat Savitri के व्रत पर इस बार पड़ रहे हैं दुर्लभ संयोग, यहां जानिए इसका महत्व

दूसरा सूर्य ग्रहण | second solar eclipse 2023

अब जान लेते हैं साल के दूसरे सूर्य ग्रहण के बारे में कब और कहां नजर आएगा. इस साल का दूसरा सूर्य ग्रहण 14 अक्टूबर को लगेगा. यह ग्रहण रात 8 बजकर 34 मिनट से शुरू होकर दोपहर 2 बजकर 55 मिनट तक रहेगा. आपको बता दें कि यह ग्रहण भारत में नजर नहीं आएगा. ऐसे में सूतक मान्य नहीं होगा. यह ग्रहण पश्चिमी अफ्रीका, उत्तरी अमेरिका, दक्षिण अमेरिका, अटलांटिक और आर्कटिक में नजर आएगा.

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

ऐश्वर्या राय बच्चन अपनी बेटी आराध्या के साथ एयरपोर्ट पर हुईं स्पॉट

Featured Video Of The Day
Mumbai: Chembur के एक घर में लगी आग, परिवार के 7 लोगों की मौत | Chembur Fire News