Vivah Panchami 2022, Shubh Muhurat and Upay: हिंदू पंचांग के अनुसार, आज मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि है. ऐसे में आज धूमधाम से विवाह पंचमी मनाई जा रह है. लोग अपने घरों में प्रभु श्रीराम और माता सीता की विशेष पूजा-अर्चना के साथ-साथ उनका विवाह संपन्न कराएंगे. पौराणिक मान्यता के अनुसार, मार्गशीर्ष शुक्ल पंचमी तिथि को ही प्रभु श्रीराम और मां सीता का विवाह हुआ था. इसलिए हर साल इस दिन मां सीता और प्रभु श्रीराम के वैवाहिक वर्षगांठ के उपलक्ष्य में विवाह पंचमी मनाई जाती है. आइए जानते हैं इस दिन कौन-कौन से उपाय किए जाते हैं.
विवाह पंचमी 2022 उपाय | Vivah Panchami 2022 Upay
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार विवाह पंचमी पर आज भगवान श्रीराम और माता सीता की विधिवत पूजा-अर्चना करें. इसके साथ ही उनके समक्ष धूप-धीप जलाएं और ओम् नमो नारायणाय मंत्र का 108 बार जाप करें.
-
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...!
विवाह पंचमी पर शुभ मुहूर्त में रामायण के बालकांड का पाठ करें. संभव हो तो किसी जरुरतमंद व्यक्ति के विवाह की जिम्मेदारी का संकल्ल लें. विवाहित महिलाओं को अपने घर आदर पूर्वक भोजन कराएं. इसके साथ ही उनका आशीर्वाद प्राप्त करें.
Vivah Panchami 2022: विवाह पंचमी आज, जानिए शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व
विवाह पंचमी के दिन सूर्य देव और शुक्र देव का पूजन करना शुभ माना गया है. ऐसे में मां उनकी पूजा के साथ-साथ मां दुर्गा की पूजा भी करें. माता सीता और प्रभु श्रीराम को दुर्वा अर्पित करें.
विवाह पंचमी पर आज पूजन के दौरान पीले वस्त्र धारण करें. इसके साथ ही तुलसी या चंदन की माता पर मंत्र और रामायण के श्लोकों का पाठ करें. मान्यता है कि ऐसा करने से भक्तों की हर मनोकामना पूरी होती है.
विवाह पंचमी शुभ मुहूर्त और योग | Vivah Panchami 2022 Shubh Muhurat and Yog
पंचांग और ज्योतिष शास्त्र के जानकारों के अनुसार, मार्गशीर्ष शुक्ल पंचमी तिथि की शुरुआत 27 नवंबर को शाम 4 बजकर 25 मिनट से शुरू हो चुकी है जो कि 28 नवंबर को दोपहर 1 बजकर 35 मिनट तक रहेगी. ऐसे में उदया तिथि के मुताबिक विवाह पंचमी आज मनाई जा रही है. विवाह पंचमी पर आज अभिजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 53 मिनट से दोपहर 12 बजकर 36 मिनट तक रहेगा. वहीं अमृत काल सुबह 5 बजकर 21 मिनट से शाम 5 बजकर 49 मिनट तक है. इसके साथ ही सर्वार्थसिद्धि योग सुबह 10 बजकर 29 मिनट से अगले दिन सुबह 6 बजकर 55 मिनट तक रहेगा. इसके अलावा रवियोग 10 बजकर 29 मिनट से अगले दिन सुबह 6 बजकर 55 मिनट तक रहेगा. ऐसे में इन शुभ मुहूर्त और शुभ को ध्यान में रखकर पूजन करना शुभ रहेगा.
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं