Vivah panchami 2024 : हिंदू धर्म में विवाह से संबंधित कई त्यौहार मनाए जाते हैं, जिनका अपना धार्मिक और सामाजिक महत्व है. ऐसा ही एक पर्व है "विवाह पंचमी", जो भगवान राम और देवी सीता के दिव्य मिलन का प्रतीक है. यह दिन मर्यादा पुरुषोत्तम राम और देवी सीता के विवाह की वर्षगांठ के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है. यही वजह की इस तिथि को पूजनीय माना जाता है. इस दिन किए गए धार्मिक कार्य और अनुष्ठान बहुत फलित होते हैं. ऐसे में आइए जानते हैं विवाह पंचमी पूजा का मुहूर्त (vivah panchami puja muhurat) और विधि क्या है.
Margsirsh month 2024 : मार्गशीर्ष का महीना क्यों है श्रीकृष्ण को प्रिय, जानिए यहां
विवाह पंचमी कब है 2024 - When is Vivaah Panchami 2024
साल 2024 में विवाह पंचमी 06 दिसंबर को मनाई जाएगी. इस दिन मनचाहा वर पाने के लिए आपको राम सीता की विशेष पूजा अर्चना करनी चाहिए.
-
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...!
आपको बता दें कि विवाह पंचमी मार्गशीर्ष मास के शुक्लपक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है. इस साल यह तिथि प्रात: 12 बजकर 49 मिनट पर शुरू होगी और अगले दिन 6 दिसंबर 2024 को प्रात: 12 बजकर 07 मिनट पर समाप्त.
विवाह पंचमी पूजा 2024 मुहूर्त - Vivah Panchami Puja 2024 Muhurta
इस दिन पूजा का मुहूर्त (vivah panchami muhurat) सुबह 07 बजे से 10 बजकर 54 मिनट तक होगा. वहीं, शाम का मुहूर्त 06 बजकर 06 मिनट पर 05 बजकर 24 मिनट तक है.
विवाह पंचमी पूजा विधि - Vivah panchami puja vidhi
- सूर्योदय से पहले स्नान करके मंदिर की सफाई करें.
- अब भगवान राम और माता सीता की तस्वीर एक चौकी पर स्थापित करें.
- इसके बाद भगवान राम और देवी सीता के विवाह का संकल्प लीजिए.
- भगवान राम को पीले रंग और माता सीता को लाल रंग का वस्त्र चढ़ाएं. ये रंग दोनों को प्रिय है.
- फिर आप बालकाण्ड में विवाह प्रसंग का पाठ करें.
- अब मिठाई फल का भोग लगाकर राम सीता की आरती करें.
- अंत में प्रसाद का वितरण करें.
- इस तरीके से विवाह पंचमी की पूजा करके आप माता सीता और भगवान राम का आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं.
- विवाह पंचमी का विधि-विधान से पूजा अर्चना करने से वैवाहिक जीवन सुखमय होता है. वहीं, जो अविवाहित लड़कियों को मनचाहे वर की प्राप्ति होती है.
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं