Vivah Muhurat 2022: नवंबर में इस तारीख से शुरू होंगे शादी के लिए शुभ मुहूर्त, यहां जानिए विवाह के लिए कौन-कौन सा दिन बेहतर

Vivah Muhurat 2022: आमतौर पर देवउठनी एकादशी और तुलसी विवाह से शादी के लिए शुभ मुहूर्त की शुरुआत हो जाती है. हालांकि इस साल शुक्र अस्त होने की वजह से 21 नवंबर से शादी का मुहूर्त है. आइए जानते हैं कि नवंबर और दिसंबर में शादी के लिए कौन-कौन से दिन शुभ हैं.

Vivah Muhurat 2022: नवंबर में इस तारीख से शुरू होंगे शादी के लिए शुभ मुहूर्त, यहां जानिए विवाह के लिए कौन-कौन सा दिन बेहतर

Vivah Muhurat 2022: 21 नवंबर से शुरू होगा शादी-विवाह के लिए शुभ मुहूर्त.

Vivah Muhurat 2022, Marriage Dates: कार्तिक मास के देव उठनी एकादशी पर भगवान विष्णु के जागने के बाद मांगलिक कार्यों की शुरुआत हो चुकी है. बता दें कि हरिशयनी एकादशी के कार्तिक मास की एकादशी तक शुभ कार्यों पर रोक लगी रहती है. इसके बाद देवउठनी एकादशी के बाद से शादी-विवाह जैसे मांगलिक कार्य शुरू हो जाते हैं. पंचांग के अनुसार, नवंबर-दिसंबर 2022 में शादी के लिए कई शुभ मुहूर्त हैं. जिन तिथियों में शादी करना शुभ माना जा रहा है. आइए जानते हैं कि नवंबर और दिसंबर में शादी के लिए कौन-कौन के दिन शुभ हैं.

नंवबर 2022 विवाह के मुहूर्त | Vivah Dates November 2022  

21 नवंबर 2022

24 नवंबर 2022

मुहूर्त - शाम 03.04  - शाम 07.37

25 नवंबर 2022

मुहूर्त - रात 10.45 - सुबह 06.52, 26 नवंबर

27 नवंबर 2022

रात 09.34 - सुबह 06.54, 28 नवंबर

28 नवंबर 2022

सुबह 06.54 - सुबह 10.20

Havan ke Fayde: हवन करने का है खास धार्मिक महत्व, जानें कलह से छुटकारा पाने के लिए क्या करें

दिसंबर 2022 विवाह के मुहूर्त | Vivah Dates December 2022

2 दिसंबर 2022

मुहूर्त - सुबह 7.30- सुबह 06.58, 3 दिसंबर

7 दिसंबर 2022

मुहूर्त - रात 08.46 - सुबह 07.01, 8 दिसंबर

8 दिसंबर 2022

मुहूर्त - सुबह 07.01- सुबह 07.02, 9 दिसंबर

9 दिसंबर 2022

मुहूर्त - सुबह 07.02 - दोपहर 02.59

शुक्र अस्त होने की वजह से तुलसी विवाह पर नहीं हुईं शादियां

हिंदू पंचांग के अनुसार, अधिकांश शादियां देवउठनी और तुलसी विवाह के दिन से शुरू हो जाते हैं. जानकार बताते हैं कि तुलसी विवाह को शादी के लिए अबूझ मुहूर्त होता है. लेकिन ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस साल तुलसी विवाह पर शुक्र ग्रह अस्त थे, इसलिए इस दिन शादी विवाह के लिए कोई मुहूर्त नहीं था. शादी-विवाह के लिए शुक्र ग्रह का उदित अवस्था में होना जरूरी होता है. शुक्र देव 20 नवंबर को उदित होंगे. जिसके बाद से नवंबर और दिसंबर में शादी-विवाह जैसे मांगलिक कार्य किए जाएंगे.

Tulsi Upay: वैवाहिक जीवन में आ रही दिक्कतों को दूर करने के लिए खास होता है तुलसी का ये उपाय! आप भी जानें

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)