घर में वास्तु दोष है या पैसों की तंगी रहती है, तो जरूर करें ये आसान उपाय, एस्ट्रोलॉजर ने बताया धीरे-धीरे उतर जाएगा सारा कर्ज

एस्ट्रोलॉजर साक्षी सिंघल ने वास्तु दोष और पैसों की तंगी को दूर करने का एक आसान उपाय बताया है. आइए जानते हैं इसके बारे में-

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
वास्तु दोष दूर करने के उपाय
(Photo Credit: Instagram)

घर में सुख-शांति बनी रहे और घर धन-धान्य से भरा रहे इसके लिए लोग कई वास्तु और धार्मिक उपाय करते हैं. एस्ट्रोलॉजर साक्षी सिंघल ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में उन्होंने एक ऐसा ही उपाय बताया है. एस्ट्रोलॉजर कहती हैं, अगर आपके घर में भी वास्तु दोष है या पैसों की तंगी रहती है, कर्ज से परेशान हैं, तो ये एक उपाय जरूर करें. इस शक्तिशाली उपाय से धन से जुड़ी परेशानियों और वास्तु दोष को दूर करने में मदद मिल सकती है. आइए जानते हैं इसके बारे में- 

किन चीजों की जरूरत होगी?

साक्षी सिंघल बताती हैं, इस उपाय को करने के लिए आपको केवल तीन चीजों की जरूरत होगी- कच्चा दूध, थोड़ी सी हल्दी और गंगाजल. अगर गंगाजल उपलब्ध नहीं है, तो मंदिर में इस्तेमाल होने वाला जल भी लिया जा सकता है.

क्या करें?
  • एस्ट्रोलॉजर बताती हैं, सबसे पहले थोड़ा कच्चा दूध लें. इसमें थोड़ी सी हल्दी और गंगाजल मिलाएं. आपको इन तीनों चीजों को अच्छी तरह मिलाकर थोड़ा पतला पेस्ट जैसा मिश्रण तैयार करना है.
  • इसके बाद इस मिश्रण को अपनी उंगलियों पर लें और इससे घर के ब्रह्मस्थान पर छिंटे लगाएं. घर के बीच के हिस्से को ब्रह्मस्थान कहा जाता है. आपको इस हिस्से पर तैयार मिश्रण का हल्का छिड़काव करना है. 

एस्ट्रोलॉजर बताती हैं, दूध को चंद्रमा और हल्दी को गुरु यानी बृहस्पति से जोड़ा जाता है. ज्योतिष में बृहस्पति का संबंध धन, ज्ञान और शुभता से माना जाता है. ऐसे में इस उपाय को करने से बृहस्पति मजबूत होता है. इससे धीरे-धीरे आपकी धन से जुड़ी दिक्कतें दूर हो सकती हैं. 

किस दिन करें ये उपाय?

एस्ट्रोलॉजर हर गुरुवार के दिन इस उपाय को करने की सलाह देती हैं. साक्षी सिंघल के मुताबिक, नियमित रूप से ऐसा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ सकती है, वास्तु दोष दूर हो सकता है और धन से जुड़ी परेशानियों में भी राहत मिल सकती है. बस उपाय को करते समय आस्था और सकारात्मक सोच रखें. सच्छी श्रृद्धा रखने से आपको जल्द ही बेहतर परिणाम देखने को मिल सकते हैं. 

Advertisement

यहां देखें वीडियो- 

यह भी पढ़ें- पितृ पक्ष में इन लोगों को कभी नहीं खिलाना चाहिए श्राद्ध का भोजन? पूजा में मानी जाती है बाधा, जानें नियम

Advertisement


 

Featured Video Of The Day
Flydubai Pilot News: Cockpit में हुए हमले पर Captain Smit ने क्या बताया?

Topics mentioned in this article
Vastu Dosh
Faith News